हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salman Khan का फिर दिखा 'स्वैग', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Salman Khan, Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में सलमान अपने ‘स्वैग’ में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan, Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आते रहते हैं। इंटरनेट पर सलमान को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान का ‘स्वैग’ नजर आ रहा है। अब भाईजान तो भाईजान है, वो शूटिंग करें या फिर कुछ और उनका अपना जलवा रहता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान एक भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान सलमान अपने अलग ही ‘स्वैग’ में होते हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस खूब तेज से चीख भी रहे हैं और सलमान खान को पुकार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान के चारों और बहुत सारे लोग हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए सलमान खान

इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान हाथ हिलाकर फैंस को हैलो भी करते हैं। सोशल मीडिया पर दावों की मानें तो इस वीडियो को ‘सिकंदर’ की शूटिंग का बताया जा रहा है। News24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस दौरान सलमान खान के साथ भारी पुलिस बल भी नजर आ रहा है। बता दें कि इस वीडियो को एक फैन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा कि कल रात सलमान खान रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी भीड़ के बीच एक सीन की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

फिल्म ‘सिकंदर’ चर्चा में

जाहिर है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इसके अलावा अगर सलमान की आने वाली इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी और फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म ‘टाइगर 3’

बता दें कि इसके पहले सलमान खान को उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था लेकिन बड़े बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी उम्मीद की हिसाब से कमाई नहीं की थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 282.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमले के बाद फैमिली हुई सख्त, लिया ये बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola