बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड ईद रिलीज ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उम्मीदों से कम रही। इस आंकड़े के साथ, ये फिल्म विक्की कौशल की ‘छावा’ के शुरुआती कलेक्शन से भी पीछे रह गई, जिसने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसी को मिलाकर फिल्म 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब नहीं हो पाई।
छावा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म
वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई विक्की कौशल और रश्मिक मंदाना की फिल्म छावा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले ही दिन 31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि सिंकदर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाई।
सलमान की टॉप 5 फिल्मों में नहीं
फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज हुई, ऐसे में फैंस को उम्मीदें थीं कि ये शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन हुआ इसका उल्टा ही। फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के मामले में सलमान की टॉप 5 फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई।
‘सिकंदर’ की धीमी शुरुआत का कारण?
फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था, लेकिन इसके बावजूद पहले दिन का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। सबसे बड़ा झटका इसे ऑनलाइन पायरेसी के कारण लगा। रिलीज से एक रात पहले ही फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई, जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा।
बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों को पायरेसी से काफी नुकसान होता है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ जैसी बड़ी फिल्में अपने शुरुआती वीकेंड के कलेक्शन पर निर्भर रहती हैं, लेकिन लीक होने के चलते कई लोगों ने सिनेमाघर जाने के बजाय ऑनलाइन देखने का ऑप्शन चुना।
ईद के मौके पर उछाल की उम्मीद
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शुरुआती आंकड़े भले ही औसत रहे हों, लेकिन ईद की छुट्टी और वीकेंड में ‘सिकंदर’ की कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है। सलमान खान की ईद रिलीज हमेशा शानदार प्रदर्शन करती हैं और उनके फैनबेस के चलते इस फिल्म से भी उम्मीदें बनी हुई हैं। हालांकि, समीक्षकों ने फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म का एक्शन और ड्रामा पसंद आ रहा है, जबकि कुछ इसे सलमान की पुरानी ईद रिलीज जितना प्रभावी नहीं मान रहे।
यह भी पढ़ें: Sikandar पहले दिन इन फिल्मों का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, कलेक्शन के मामले में सलमान कितने पीछे रहे?
संबंधित खबरें
जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
10 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
13 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
41 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines