सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब ‘सिकंदर’ थिएटर्स में एंट्री कर चुका है, तो जाहिर है कि इसके पहले दिन के कलेक्शन पर भी लोगों की नजरें होंगी और सभी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है? तो आइए जान लेते हैं सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का पहले दिन का कलेक्शन…
फिल्म ‘सिकंदर’ हुई रिलीज
Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 26.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी इस फिल्म के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और इसमें बदलाव हो सकता है। साथ ही उम्मीद की जा रही है फिल्म संडे को इससे भी ज्यादा कमाई करेगी। गौरतलब है कि सलमान खान की इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं।
उम्मीद से कम पहले दिन की कमाई
‘सिकंदर’ की पहले दिन की कमाई को देखें, तो ये उम्मीद से कम नजर आ रही है। हालांकि, फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही ये हिंट भी आ रहे थे कि फिल्म ‘सिकंदर’ सलमान खान की ही अन्य फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पछाड़ नहीं पाएगी और ऐसा ही हुआ है। सलमान खान अक्सर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं, लेकिन इसके हिसाब से ‘सिकंदर’ की चमक फीकी नजर आ रही है।
लोगों में बेहद एक्साइटमेंट
फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो जबसे फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ है, तबसे ही लोगों में इसको लेकर चर्चा हो रही थी और लोग फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। हालांकि, अब फिल्म रिलीज हो गई है, तो ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाती है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो लोगों ने इसे पॉजिटिव रिव्यू ही दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘पुष्पा’ के बाद फिर थिएटर में आ रही अल्लू अर्जुन की फिल्म, किस दिन रि-रिलीज होगी ‘आर्या 2’?
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
25 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines