Sikandar, Bam Bam Bhole: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर खूब बज बन रहा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। लोगों को भाईजान की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं है। इस बीच अब फिल्म के गाने ‘बमबम भोले’ का टीजर रिलीज किया गया है। साथ ही इस गाने की रिलीज का टाइम भी बताया गया है। आइए जानते हैं कि ये गाना कब रिलीज होगा और इसके टीजर पर पब्लिक की क्या राय है?
‘बम बम भोले’ का टीजर
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का गाना ‘बम बम भोले’ का टीजर आज 10 मार्च को रिलीज किया गया। इसको लेकर भाईजान ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि #BamBamBhole गाना कल दोपहर 1:11 पर रिलीज होगा। वहीं, अगर इस गाने के टीजर पर पब्लिक रिएक्शन की बात करें तो लोगों ने इसे अपने हिसाब से रिव्यू किया है।
क्या बोली पब्लिक?
एक यूजर ने इस गाने के टीजर पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बंदा ईद-होली सब साथ में मनाएगा। दूसरे ने लिखा कि हां, सच में ये बंदा होली और ईद साथ में मनाएगा क्योंकि वो एक इंडियन है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सेल्फी बजरंगी भाईजान की याद दिला दी, लव यू भाईजान। चौथे यूजर ने लिखा कि सिकंदर होली मना रहा है और यही सबसे खूबसूरत बात है। एक अन्य ने लिखा कि सिकंदर होली मना रहा है और इसलिए वो मेगास्टार है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस गाने के टीजर पर किए हैं।
Bam Bam Bhole
ईद पर रिलीज हो रही फिल्म
गौरतलब है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर भी कुछ ही दिन पहले रिलीज किया गया था। फिल्म के टीजर को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है और फैंस को इसका भी बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा? वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal के बाद इस क्रिकेटर के तलाक की अफवाह, क्या Ashrita Shetty से अलग हो रहे Manish Pandey?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines