The Traitors: करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं। जल्द ही ‘द ट्रेटर्स‘ नाम का शो प्राइम वीडियो पर आने वाला है। ये एक सेलिब्रिटी बेस्ड गेम रियलिटी शो है, जिसमें कई नामी स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। जैसलमेर में इस शो की शूटिंग की जा रही है। 14 दिनों तक 14 कंटेस्टेंट्स शूटिंग करेंगे और इन सभी के नाम भी रिवील हो चुके हैं। इस लिस्ट में 3 ऐसे नाम हैं जो ‘बिग बॉस’ से भी जुड़े हुए हैं।
उर्फी बिग बॉस के बाद करेंगी इस शो में एंट्री
बिग बॉस के 3 एक्स कंटेस्टेंट्स अब करण जौहर के शो में शामिल होने वाले हैं। यानी बिग बॉस के बाद अब ये सेलेब्स करण के शो में धोखेबाज बनकर सबका दिल जीतेंगे। अब वो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स कौन हैं जो करण जौहर के शो में नजर आने वाले हैं ये भी जान लेते हैं। पहला नाम उर्फी जावेद का बताया जा रहा है। आपको बता दें, उर्फी भी बिग बॉस से ही लाइमलाइट में आई थीं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में पार्टिसिपेट किया था। शो में उनका सफर तो लम्बा नहीं चला, लेकिन उनका कपड़ों को लेकर किया गया एक्सपेरिमेंट इतना वायरल हुआ कि अब वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं।
बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट भी होंगी करण के शो का हिस्सा
अब उर्फी का यही जलवा करण के शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी देखने को मिलेगा। उनके अलावा बिग बॉस 14 की पॉपुलर कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) भी इस शो में शामिल होंगी। जैस्मिन ने शो में अपनी मासूमियत से न सिर्फ फैंस का बल्कि शो के होस्ट सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। जैस्मिन के एविक्ट होने पर सलमान खान के भी आंसू आ गए थे।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Shraddha Arya क्यों थीं पति से दूर? कैसे मिली गुड न्यूज? डिलीवरी डेट भी रिवील
क्या होगा कांसेप्ट?
आखिरी नाम जो सामने आ रहा है वो बिग बॉस 15 के विनर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का है। करण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर फेस हैं। फिलहाल वो ‘Laughter Chefs Unlimited Entertainment’ में कुकिंग और एंटरटेनमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शो के कांसेप्ट की बात करें तो 14 कंटेस्टेंट्स को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। एक ग्रुप में ‘वफादार’ होंगे तो दूसरे में ‘गद्दार’। शो में गद्दार सीक्रेट तरीके से वफादारों को एलिमिनेट करेंगे और वफादारों को खुद को बचाने के लिए पहचानना होगा कि गद्दार कौन है ताकि वो उन्हें निकालकर शो जीत सकें।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
5 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
7 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
7 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines