Bigg Boss 18: बिग बॉस का अपकमिंग सीजन काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो में काफी कंट्रोवर्शयल कंटेस्टेंट्स के आने की उम्मीदें हैं। रोज इस लिस्ट में नए नाम जुड़ रहे हैं। वहीं, अब तो जल्द ही शो का प्रीमियर होने वाला है, अब तो ‘बिग बॉस 18‘ का प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इसके बाद से तो फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है कि इस बार शो में कौन-से नए चेहरे देखने को मिलेंगे। अब अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) के शो पर किस- किस की एंट्री होने वाली है तो आपके लिए गुड न्यूज है।
निया शर्मा का नाम कन्फर्म
अब इस शो में 5 कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म बताए जा रहे हैं। कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम तो पहले भी सामने आए हैं लेकिन अब इस लिस्ट में 3 नए नाम जुड़े हैं। ये सभी नाम टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। तो चलिए प्रीमियर से पहले ही जान लेते हैं आखिर इस बार शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आने वाले हैं? सबसे पहला कन्फर्म नाम तो एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ (Laughter Chefs Unlimited Entertainment) के बाद निया सलमान के शो का हिस्सा होंगी और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है।
ये हैंडसम हंक भी होंगे बिग बॉस के घर में लॉक!
इसके बाद अगला कन्फर्म नाम एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का बताया जा रहा है। शोएब का नाम बिग ‘बॉस 18’ के लिए सबसे पहले सामने आया था। हालांकि, एक्टर ने अपने व्लॉग में साफ-साफ इस शो में शामिल होने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि वो भी इस शो का हिस्सा होंगे। उनके शो से जुड़ने की खबर सुनकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। इसके अलावा ‘बिग बॉस 18’ के कन्फर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में अब एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) भी शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: 3 साल से मशहूर एक्ट्रेस को नहीं मिला काम, छलका दर्द; बोलीं- ‘मुझे अपनी रसोई भी चलानी है’
टीवी की 2 हसीनाएं भी लगभग कन्फर्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋत्विक धनजानी को इस शो के लिए लगभग कन्फर्म ही बताया जा रहा है। उनके अलावा एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) को भी लॉक कर लिया गया है। वो अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रही हैं। इस लिस्ट में पांचवा नाम एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंह रॉय (Deb Chandrima Singha Roy) का बताया जा रहा है। देबचंद्रिमा- निया की कोस्टार हैं। दोनों ‘सुहागन चुड़ैल’ में साथ काम कर चुकी हैं और अब बिग बॉस में भी इनकी जोड़ी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है और अभी इन पर मुहर लगनी बाकी है।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines