Bigg Boss 19 Promo Update: टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से होता है। इस साल शो का 19वां सीजन दस्तक देगा जिसे लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे हैं। वैसे तो इसके प्रीमियर में करीब डेढ़ महीना बाकी है लेकिन मेकर्स ने शो के लिए तैयारी को फाइनल टच देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों बिग बॉस 19 की थीम पर अपडेट आया था और अब इसके प्रोमो शूट को लेकर खुलासा हो गया है। सलमान खान जो जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लद्दाख जाने वाले हैं, वह पहले बिग बॉस 19 के लिए प्रोमो शूट करेंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि लेटेस्ट अपडेट में कहा गया है।
इन तारीखों पर शूट हो सकता है प्रोमो
बिग बॉस ताजा खबर की तरफ से सलमान खान के शो पर अक्सर नए-नए अपडेट दिए जाते रहे हैं। नया अपडेट ये है कि बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान प्रोमो शूट करने वाले हैं। ये प्रोमो वह लद्दाख जाने से पहले शूट करेंगे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बिग बॉस 19 इस बार अगस्त के मिड में टीवी पर दस्तक दे रहा है। ऐसे में भाईजान 8 से 12 जुलाई के बीच में प्रोमो शूट करेंगे।
जुलाई के आखिर में प्रोमो होगा रिलीज
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मेकर्स हर साल की तरह पहले बिग बॉस 19 के लिए लोगो रिवील करेंगे। इसके बाद जुलाई के लास्ट में प्रोमो रिलीज किया जाएगा। अगस्त के मिड तक यह शो टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस अपडेट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की थीम हुई रिवील, सीक्रेट रूम के अलावा शो में दिखेंगे ये खास बदलाव
थीम पर हुआ था खुलासा
बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 19 की थीम पर अपडेट आया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि मेकर्स ने इस साल ‘रिबाइंड’ थीम रखी है। शो के लिए मेकर्स लगातार सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। अभी तक फैसल शेख, फैसल खान, एलनाज नौरोजी, कनिका मान, डिनो जेम्स, क्रुशाल आहूजा, गौरव खन्ना, पारस कलनावत, रीम शेख और लक्ष्य चौधरी समेत कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
44 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines