बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं. सलमान खान की फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं भाईजान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ भी रिलीज हो चुका है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस गाने को लेकर सलमान खान को ट्रोल भी कर रहे हैं. लोग ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि गाने में ‘विजुअल’ और ‘लिप-सिंकिंग’ सही नहीं है. हालांकि भाईजान ने आज ‘रिपब्लिक डे’ के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान अपने भांजे-भांजी संग नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 11 महीने बाद आमने-सामने भिड़ेंगे संजय दत्त और अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने शेयर किया वीडियो
सलमान खान इस वीडियो में अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ गाना सुन रहे हैं और साथ में इसे गुनगुना भी रहे हैं. इस वीडियो में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के दोनों बच्चों आयत और आहिल नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकते हैं कि दबंग खान टैबलेट ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना सुन रहे हैं. इतना ही नहीं वो गाना गुनगुनाते हुए भी नजर आ रहे हैं और अपने भांजे-भांजी को डेडीकेट कर रहे हैं. दरअसल सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए गाने का हैशटैग का इस्तेमाल किया है.
कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’ ?
आपको बता दें कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाना ‘मातृभूमि’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इस गीत को समीर अंजान ने लिखा है, तो वहीं इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. सलमान खान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वही फिल्म का टीजर सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर रिलीज कर अपने फैंस को तोहफा दिया था.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
58 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines