Bigg Boss 17 News: रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) कुछ ही समय पहल खत्म हुआ है। ओटीटी 2 में एल्विश यादव (Elvish yadav) विनर बने थे। वहीं अब सभी को बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) का इंतजार है। जहां एक तरफ शो के कंटेस्टेंट का नाम सामने आने लगा है तो वहीं अब खबर आ रही है कि अक्टुबर में आने वाले इस शो की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस बात पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
बिग बॉस 17 के पोस्टपोंड होने की वजह? (Bigg Boss 17 News)
फैंस बिग बॉस 17 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बिग बॉस का शो हर साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है लेकिन इस साल कयास लगाए जा रहे हैं कि शो की डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, इस शो को लेट होने की बड़ी वजह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 बताई जा रही है। ऐसे में मेकर्स ये बिलकुल भी नहीं चाहते कि उनके शो की टीआरपी रेटिंग के साथ कोई समझोता हो।
मेकर्स नहीं चाहते क्रिकेट के दौरान शो को रिलीज किया जाए
बिग बॉस के मेकर्स ऐसा बिलकुल भी नहीं चाहते कि क्रिकेट के दौरान उनके शो को रिलीज किया जाए। ऐसे में वो चाहते हैं कि अभी शो को आगे के बढ़ा दिया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक शो की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है लेकिन टुर्नामेंट की वजह से शो को आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: ‘Jawan’ एक्ट्रेस Nayanthara ने दिया लोगों को बड़ा सरप्राइज, खुशी से झूमे फैंस
बिग बॉस का थीम (Bigg Boss 17 Related News)
मालूम हो कि इस बार बिग बॉस 17 की थीम बड़ा ही खास होने वाला है। बिग बॉस के शो की थीम ‘कपल्स वर्सेस सिंगल्स’ होने वाली है। ऐसे में इस बार 5 सिंग्लस के साथ 4 कपल्स देखने को मिलने वाले हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines