बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और रश्मिका मंदाना अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सलमान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस ने निर्देशित किया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ था और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है सलमान खान की ये आने वाली फिल्म।
एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण
पहले रिव्यू के मुताबिक ‘सिकंदर’ एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है जिसमें ड्रामा, इमोशन और दमदार डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म समीक्षकों ने इसे 4 स्टार की रेटिंग दी है और इसे एक बेहतरीन मनोरंजक पैकेज बताया है। ये फिल्म समाज से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बेस्ड है, जिसे दमदार तरीके से फिल्म में दिखाया गया है।
सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट?
बॉलीवुड पोर्टल ‘सिनेहब’ के मुताबिक ‘सिकंदर’ सलमान खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। पोर्टल ने फिल्म को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘ये फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद सलमान खान के करियर की सबसे शानदार फिल्म मानी जा रही है। खासकर इसका ओपनिंग सीन और क्लाइमेक्स एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को झकझोर कर रख देगा।’
सलमान के पिता सलीम खान का रिएक्शन
फिल्म की चर्चा केवल समीक्षकों तक सीमित नहीं है। खुद सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान ने भी फिल्म की तारीफ की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ये एक बेहतरीन फिल्म है, जिसमें हर सीन आपको स्क्रीन से जोड़े रखता है। ये फिल्म लगातार आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगी कि आगे क्या होने वाला है।’
क्या सिकंदर बनेगी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट?
‘सिकंदर’ को लेकर फैंस की दीवानगी पहले ही चरम पर थी और अब जब फिल्म के पहले रिव्यू पॉजिटिव आ चुके हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर इसके धमाका करने की संभावना और भी प्रबल हो गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये ईद 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के राम मंदिर की घड़ी पहनने पर भड़के मौलाना, बोले- शरीयत नहीं देता इजाजत
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines