जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने अपकमिंग इवेंट्स लगातार कैंसिल कर रहे हैं। अब सुपरस्टार सलमान खान ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अपना यूके टूर पोस्टपोन कर दिया है। इस बात की जानकारी भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। बता दें कि सलमान खान से पहले सिंगर श्रेया घोषाल, बादशाह और अरिजीत सिंह समेत कई स्टार्स भी अपने-अपने इवेंट्स कैंसिल कर चुके हैं। आमिर खान भी अपनी री-रिलीज फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे।
सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर यूके टूर से जुड़ा पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, और बहुत दुखी मन के साथ हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन शो यूके’ को पोस्टपोन करने का मुश्किल फैसला लिया है। हालांकि हम समझते हैं कि हमारे प्रशंसक इन प्रदर्शनों का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘हमें लगता है कि दुख की घड़ी में इस टूर को रोकना ही सही है। हम किसी भी निराशा या असुविधा के लिए ईमानदारी के साथ माफी मांगते हैं और आपकी समझदारी और सपोर्ट की गहराई से सराहना करते हैं। नई तारीखों का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।’
यह भी पढ़ें: Chhaava देखने के बाद किसे थप्पड़ मारना चाहते हैं विजय देवरकोंडा? बोले- ‘उसने मुझे गुस्सा..’
फैंस ने फैसले की तारीफ की
उधर, यूके टूर को कैंसिल करने की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने सलमान खान के फैसले की तारीफ की है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा फैसला।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘टाइगर अभी जिंदा है।’ वहीं कई यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए फायर इमोजी और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए भाईजान के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इस फिल्म को 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines