हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan की रेकी करने वाले दो आरोपियों को राहत, हाई कोर्ट ने दी जमानत

Salman Khan: सलमान खान को लेकर अक्सर कोई ना कोई चर्चा होती ही रहती है। हाल ही में सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस का 18वां सीजन पूरा किया है। इस बीच अब सलमान फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते साल सलमान खान खूब चर्चा में रहे। वहीं, अब हाईकोर्ट ने सलमान खान को एक फार्महाउस के पास मारने की नाकाम योजना मामले में दो लोगों को जमानत दी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत

दरअसल, साल 2024 जून में मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पर अप्रैल में हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक्टर की हत्या की साजिश का भी पर्दाफाश किया था। वहीं, अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो आरोपियों वसीम चिकना और संदीप बिश्नोई को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति एनआर बोरकर की पीठ ने वासपी महमूद खान उर्फ वसीम चिकना और गौरव विनोद भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई को जमानत दी है।

कोई ठोस सबूत नहीं मिला- कोर्ट

अदालत ने अपर्याप्त साक्ष्यों का हवाला देते हुए इन दोनों लोगों को जमानत दी है। पीठ को इन लोगों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। हालांकि, सिर्फ व्हाट्सएप ग्रुप में उनकी मौजूदगी थी, जिस पर कथित साजिश रची गई थी और इसके बारे में बात हुई थी। बता दें कि ये साजिश कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह द्वारा रची गई थी।

विज्ञापन

अप्रैल के महीने में हुई थी फायरिंग

बता दें कि इस नाकाम साजिश मामले में एक-दो नहीं बल्कि सात लोगों को अरेस्ट किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस का ये भी दावा था कि ये सातों लोग बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस का दावा था कि इन लोगों ने अभिनेता के घर के साथ-साथ फार्महाउस की भी रेकी की थी। सलमान खान की बात करें तो बीते साल अप्रैल के महीने में उनके घर पर फायरिंग की गई थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या

कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बीते साल बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई थी और उस दौरान भी ये कहा गया था कि सलमान खान से गहरे रिश्ते की वजह से बाबा की हत्या हुई है और कथित तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी।

विज्ञापन

सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ी

इस घटना के बाद से ही सलमान खान की सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई थी। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान खान के घर की सुरक्षा और बढ़ाती नजर आई थी।

यह भी पढ़ें- Rikeza Coin Case: जानें क्या है ये मामला? जिसमें फंसे Fateh एक्टर Sonu Sood

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola