Tiger 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता हो चुका है। सलमान की इस फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ बटोरने थे, लेकिन 300 करोड़ तक पहुंचने में फिल्म को तीन हफ्ते हो गए हैं। हालांकि, अभी भी इस आंकड़े को छूने में कुछ दूरी बाकी है, जो दो से तीन दिनों में पूरी हो जाएगी। फिलहाल दूसरे हफ्ते के मुकाबले तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में कुछ उछाल देखने को मिल रहा है।
रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने तीन से चार दिन अच्छी कमाई की थी, लेकिन उसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट ही दर्ज हो रही थी। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म की गति अभी भी थोड़ी धीमी है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म जल्द 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म धांसू कमाई कर रही है। जहां 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
15वें दिन लगी Tiger 3 की लौटरी
वहीं अगर सलमान खान और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3 Box Office Collection Day 15) की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन हो चुके हैं और 15वें दिन इस फिल्म ने 6.65 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 271.09 करोड़ हो गई है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते में महज 67.22 करोड़ की कमाई की थी और पहले हफ्ते में 187.65 करोड़ का आंकड़ा पार कर किया था।
यह भी पढ़ें: Bappi Lahiri को क्यों पसंद था Gold पहनना? यह बीमारी बनी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर की मौत की वजह
वर्ल्डवाइड छाई Salman Khan की Tiger 3
मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी सलमान की ‘टाइगर 3’ का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। भले ही कमाई के मामले में फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चींटी की चाल चल रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर चुकी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Tiger 3 Worldwide Box Office Collection) 413.7 करोड़ हो चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस 300 करोड़ के आस-पास का है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines