सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म साल 1994 में सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के गानों तक ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस के दिल को छू लिया था. इस फिल्म के हर किरदार इतने हिट हो गए थे कि एक्टर्स को अलग ही पहचान मिल गई थी. फिल्म के दो ऐसे किरदार भी थे जिन्होंने अपनी मासूमियत से दिल जीत लिया था. लल्लू और चमेली का किरदार निभाने वाले लक्ष्मीकांत और प्रिया बेर्डे भी काफी फेमस हो गए थे. लल्लू जो अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं, वहीं चमेली का लुक भी इतना बदल गया है कि आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे.
‘लल्लू’ और ‘चमेली’ ने जीता था दिल
‘हम आपके हैं कौन’ में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसाने वाले लल्लू यानी लक्ष्मीकांत एक मशहूर मराठी एक्टर थे. फिल्म में चमेली यानी प्रिया बेर्डे के साथ उनकी जोड़ी इतनी हिट हो गई थी कि रियल लाइफ में भी दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं. साल 2004 में जब लक्ष्मीकांत का निधन हुआ था तो पूरी मराठी और हिंदी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. वहीं उनकी पत्नी प्रिया बेर्डे भी लक्ष्मीकांत के निधन से टूट गई थीं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा सिर खिड़की में…’, एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं Nora Fatehi? एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
छोटे किरदार से बनाई पहचान
प्रिया बेर्डे की बात करें तो वो भी एक मराठी एक्ट्रेस हैं और ‘हम आपके हैं कौन’ के साथ-साथ वो कई और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. साल 1992 में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं प्रिया करिश्मा कपूर की फिल्म ‘अनाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि बॉलीवुड फिल्मों में उन्हें छोटा रोल ही मिल सका लेकिन उन्होंने छोटे रोल निभाकर भी ऑडियंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी.
यह भी पढ़ें: 43 साल बाद इस भोजपुरी ब्लॉकबस्टर की थिएटर्स में वापसी, स्टारकास्ट से री-रिलीज तक, जानें सब कुछ
अब कहां हैं ‘चमेली’?
पति लक्ष्मीकांत के निधन के बाद एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की. वहीं अभी भी एक्ट्रेस मराठी टीवी शोज में एक्टिव हैं. मराठी शोज के साथ-साथ प्रिया मराठी फिल्मों में भी काम करती हैं. ‘हम आपके हैं कौन’ में चमेली का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आईं प्रिया का लुक अब 31 साल पूरा बदल गया है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस पहचान में भी नहीं आ रही हैं. बता दें इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines