सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से लोगों की दिलचस्पी का विषय रही है और कई बार गॉसिप का हिस्सा भी बनी है। 36 साल लंबे करियर में उनका नाम कई मशहूर एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इसके बावजूद सलमान आज भी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कुंवारे हैं। लोगों को अक्सर ये सवाल सताता है कि इतने अच्छे दिखने वाले और कई हीरोइनों के साथ शानदार केमिस्ट्री दिखा चुके सलमान अब तक शादीशुदा क्यों नहीं हैं।
हाल ही में जब सलमान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ में पहुंचे, तो वे हमेशा की तरह अपने मस्त अंदाज में नजर आए। कैजुअल टी-शर्ट और डेनिम में कपिल शर्मा के साथ बैठकर उन्होंने प्यार, रिश्तों और आज के जमाने की डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात की।
सलमान में क्या कहा?
जब कपिल ने मजाक में कहा कि सलमान को गर्लफ्रेंड्स के मामले में हमेशा किस्मत का साथ मिला है, तो सलमान ने तुरंत हँसते हुए जवाब दिया, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप औसत निकालें तो मेरा स्कोर बहुत ही खराब है। मैं 59 साल का हूं और मेरी जिंदगी में सिर्फ 3-4 गर्लफ्रेंड्स रही हैं। अगर आप इसे देखें तो हर रिश्ता करीब 7-8 साल या कभी-कभी 12 साल तक चला है।’
सलमान ने कहा कि आज की जनरेशन के मुकाबले उनका औसत बहुत कम है, क्योंकि आजकल के लड़के-लड़कियां अक्सर जल्दी-जल्दी रिश्ते बदलते रहते हैं। उन्होंने खुद को ‘पुराने ज़माने का’ बताया और कहा कि वो कभी ऐसे नहीं रहे जो एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में कूदते रहें।
‘मैं पुराने जमाने का हूं’
सलमान की इन बातों से फैन्स को उनके बारे में एक नया नजरिया देखने को मिला। जहां अक्सर उनका नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा गया है, वहीं उन्होंने कहा कि रिश्तों के मामले में ‘मैं पुराने जमाने का हूं’। उनका मानना है कि भले ही उन्होंने ज्यादा रिश्ते नहीं बनाए, लेकिन जो भी बनाए उन्हें गंभीरता से निभाया।
ये भी पढ़ें- ‘King’ में रोल पाने के पीछे Shahrukh Khan का बड़ा हाथ, जयदीप अहलावत का खुलासा
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
4 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
9 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
12 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines