Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Song: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर यानी 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसी बीच कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर जारी किया है, जिसमें जोया यानी कैट के साथ ‘टाइगर’ यानी सलमान पोज देते नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम ‘लेके प्रभु का नाम’ (Leke Prabhu Ka Naam) है, जिसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है।
हालांकि, इस गाने की खास बात इसकी डेट रिलीज नहीं, बल्कि सिंगर है। जी हां… सलमान और कैट के इस गाने को 14 साल बाद सिंगर अरिजीत सिंह (Arjit Singh) ने अपनी आवाज दी है। दोनों की बीच पिछले 14 सालों से दरार देखने को मिल रही थी, जो अब खत्म होती नदर आ रही है। पिछले दिनों सिंगर को एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते हुए भी देखा गया था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच मनमुटाव खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें: Sunny Deol के साथ इस फिल्म में नजर आ चुकी हैं पत्नी Pooja Deol, ब्रिटिश शाही परिवार से रहा खास कनेक्शन
14 साल बाद Salman के साथ काम करेंगे Arijit Singh
हाल में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपकमिंग गाने की डिटेल्स भी साझा की है। सलमान ने लिखा कि ‘पहले गाने की पहली झलक ‘लेके प्रभु का नाम!’। ओह हां.. ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। टाइगर 3 इस दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही है’। इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा फैंस इस बात से खुश हैं कि लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद सलमान और सिंगर अरिजीत साथ काम करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं कैटरीना के लिए भी अरिजीत सिंह पहली बार गाना गाने जा रहे हैं।
14 साल पहले क्या हुआ था Salman और Arijit के बीच
दरअसल, साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब सलमान खान इवेंट को होस्ट कर रहे थे तब अवॉर्ड देने के लिए अरिजीत सिंह को बुलाया गया था। इसी दौरान सलमान ने अरिजीत से कहा था कि ‘तू है विनर’, जिसके बाद सिंगर उनके सामने आए तो लेकिन उन्होंने भी हल्के मूड में टोंट मारते हुए जवाब दिया और कहा कि ‘आप लोगों ने सुला दिया’। ये घटना के बाद सलमान ने अरिजीत को अपनी कई फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’, ‘किक’ और ‘सुल्तान’ से बाहर निकाल दिया था, जिनके गाने वो गाने वाले थे। (Salman Khan Katrina Kaif Tiger 3 Song)
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines