बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म में भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है।
अपूर्व लाखिया होंगे फिल्म के डायरेक्टर
अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है, तो इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया करेंगे। उन्होंने इससे पहले शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर जोरडी पटेल ने सलमान की मुलाकात अपूर्व से करवाई थी। फिल्म की कहानी India’s Most Fearless 3 नाम की किताब से ली जाएगी, जिसे पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। यह किताब भारतीय फौजियों की सच्ची बहादुरी की कहानियों पर आधारित है। गलवान घाटी की कहानी ने सलमान को खास प्रभावित किया है।
2025 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इस फिल्म को सिकंदर के बाद करने पर विचार कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो इसकी शूटिंग 2025 की दूसरी छमाही में शुरू हो सकती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान ने इस बार किसी ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करने का फैसला किया है, जिसके साथ उन्होंने पहले कभी काम नहीं किया। फिल्म में सलमान के अलावा चार और शानदार कलाकार भी नजर आएंगे।
हाल ही में आई सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’
सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर थी, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगदोस ने किया था। इसमें सलमान ने एक सच्चाई और सिद्धांतों पर चलने वाले हीरो ‘संजय सिकंदर राजकोट’ का किरदार निभाया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार भी थे। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
14 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
30 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines