Salman Khan House Firing Case: हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर कांड के बाद पूरे देश में माहौल गरमाया हुआ है। एक तरफ ये सवाल है कि बाबा को किसने मरवाया, तो दूसरी तरफ सलमान खान की सुरक्षा। बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की जिम्मेदारी ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ ने ली है। साथ ही सलमान खान को लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि अब एक बड़ा अपडेट ये सामने आ रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर को अरेस्ट किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने किया अरेस्ट
दरअसल, इसी साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई गई थी। कथित तौर पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को अरेस्ट किया है और मामले की जांच अभी तक की जा रही है। इस बीच अब हरियाणा और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से पानीपत से सुक्खा कालुया नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया है।
सलमान के घर पर फायरिंग की सुपारी
अरेस्ट हुआ शख्स बिश्नोई गैंग का बताया जा रहा है। जानकारी है कि ये इस शूटर ने सलमान खान की सुपारी ली थी और ये बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर है। सुक्खा ने सलमान खान के घर की रेकी की थी और अब नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और हरियाणा पुलिस ने साथ में ऑपरेशन चलाकर इसे दबोचा है।
फरार हो गया था शूटर
जानकारी है कि बिश्नोई गैंग ने सुक्खा को सलमान खान के घर पर फायरिंग का काम दिया गया था। हालांकि उस वक्त पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की थी और गैंग के कुछ लोगों को पकड़ लिया था, जिसके बाद सुक्खा फरार हो गया था। अब जब बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच चल रही है, तो इस बीच सलमान खान के घर की रेकी करने वाले बिश्नोई गैंग के इस शूटर को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
बाबा सिद्दीकी मर्डर के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही खान परिवार ने भी अपील की है कि अभी कोई मिलने के लिए ना आए। सलमान खान पर बाबा सिद्दीकी की मौत का गहरा असर हुआ है। सलमान, बाबा के बेहद करीब थे, ऐसे में एक अजीज दोस्त को खोने का दुख क्या होता है, ये तो सिर्फ सलमान ही समझ सकते हैं। हालांकि पुलिस बेहद गंभीरता से मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- Nick Jonas को बीच कॉन्सर्ट में शूटर ने बनाया निशाना! जान बचाकर भागे Priyanka Chopra के पति
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
33 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines