Singer Labh Janjua Wife Dies: कई दिनों से लगातर मनोरंजन की इंडस्ट्री से कई बार दुखी कर देने वाली खबरें सामने आ रही है। इस बीच एक बार फिर बॉलीवुड में गम के बादल छा गए हैं। बॉलीवुड के जाने-माने पंजाबी गायक लाभ जंजुआ (Labh Janjua) की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (Dalljiet Kaur Janjua) का निधन हो गया है। 45 साल की दलजीत कौर का निधन पंजाब में एक सड़क हादसे के दौरान हुआ है। खबरों की माने तो, दलजीत कौर की मृत्यु एक वाहन से टक्कराने से हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद बस से अपने घर खन्ना लौट रही थीं, जिसके दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के लिए बता दें कि पत्नी के निधन से पहले साल 2015 में पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ (Labh Janjua) भी अपने घर पर मृत पाए गए थे। वहीं, बताया जा रहा है कि जब सिंगर की पत्नी दलजीत कौर जंजुआ (Dalljiet Kaur Janjua) अपने घर खन्ना लौट रही थीं तब काफी अंधेरा हो चुका है, जिस दौरान ये बड़ा हादसा हुआ।
Singer Labh Janjua Wife Dalljiet Kaur Janjua Dies
यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के ‘जोड़ीदार’ ने दुनिया को कहा अलविदा, इसी महीने रिलीज हुआ था आखिरी गाना
खन्ना में ही होगा अंतिम संस्कार
वहीं, इस बारे में उनके बेटे बलजिंदर सिंह जंजुआ का कहना है कि पिता लाभ जंजुआ (Labh Janjua) के निधन के बाद मां ही सारा काम किया करती थीं। बताया जा रहा है कि दिवंगत सिंगर लाभ की पत्नी दलजीत कौर का अंतिम संस्कार सोमवार को खन्ना के श्मशान घाट में किया गया था, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक भी स्टार नजर नहीं आया। बेटे बलजिंदर सिंह ने ही कुछ लोगों की मौजूदगी में अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
Punjabi Singer Labh Janjua
कई हिट फिल्मों में हिट गाने दे चुके हैं Labh Janjua
बता दें कि पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ (Labh Janjua) ने कई गानों में अपनी आवाज का जादू चलाया है। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और गोविंदा (Govinda) की फिल्म ‘पाटनर’ में ‘सोनी दे नखरे, सोने लगदे मैंनू’ औऱ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘क्वीन’ का गाना ‘लंदन ठुमकदा’ के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘सिंग इज ब्लिंग’ का पापॅुलर गाना ‘दिल करे चूं चैं चैं चैं’ जैसे कई और बेहतरीन गाने गाए हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines