हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salman Khan ने लॉन्च किया दर्शील सफारी का डेब्यू ओटीटी शो 'Gamerlog' का पोस्टर, भाईजान का नया लुक देख फैंस हुए हैरान

सलमान खान ने अपनी नई सीरीज का पोस्टर लॉन्च किया और इस मौके पर उन्होंने ‘गेमरलॉग’ टीम को सपोर्ट किया। इस इवेंट में सलमान की फिटनेस और उनकी मौजूदगी सबकी नजरों में रही। इस सीरीज में दर्शील सफारी पहली बार ओटीटी पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
Photo Credit- Twitter

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में ईस्पोर्ट्स पर बनी वेब सीरीज ‘गेमरलॉग’ की टीम का सपोर्ट किया। इस इवेंट में सलमान की नए लुक को देखकर  उनके फैंस हैरान रह गए। सीरीज का पोस्टर लॉन्च करते हुए सलमान ने टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘आप सभी को बधाई, बहुत अच्छा किया।’ जब सलमान मंच पर आए, तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

‘गेमरलॉग’ की कहानी

‘गेमरलॉग’ एक नई वेब सीरीज है जो ईस्पोर्ट्स पर आधारित है। इसमें ‘सितारे जमीन पर’ में काम कर चुके एक्टर दर्शील सफारी का ओटीटी डेब्यू है। यह सीरीज 12 जून को प्रीमियर हुई है और इसमें दर्शील ने रघु नाम के एक लड़के का किरदार निभाया है, जो एक छोटे शहर से आता है और ईस्पोर्ट्स की प्रोफेशनल दुनिया में नाम कमाना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह मुंबई चला जाता है, जहां उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और वह खुद को तलाशने की एक मुश्किल यात्रा पर निकलता है।

विज्ञापन

दर्शील सफारी ने क्या कहा?

सलमान खान के सपोर्ट से खुश होकर दर्शील ने इवेंट में कहा, ‘सलमान सर जैसे बड़े एक्टर का हमारी सीरीज से जुड़ना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैं उन्हें बचपन से फिल्मों में देखता आया हूं।’

ये भी पढ़ें- Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड के लिए रखी ‘Sitaare Zameen Par’ की स्पेशल स्क्रिनिंग? गौरी स्प्रैट के साथ आए नजर

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola