Salman Khan: अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की फोटोज सामने आ गई हैं। जी हां, ‘टाइगर’ के घर पर हमला करने वाले दोनों हमलावरों में से एक ने काली और सफेद टी-शर्ट पहनी है, तो दूसरे ने लाल टी-शर्ट वियर किया है। अब पुलिस ने इन फोटोज के आधार पर जांच को और भी तेज कर दिया है और पुलिस की टीम सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
shooters photo reveal
एक्शन मोड में पुलिस
इतना ही नहीं बल्कि केस में जानकारी सामने आई है कि सेंट्रल एजेंसियों को इन दोनों शूटर्स को लेकर महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। बता दें कि जबसे सलमान के घर पर फायरिंग हुई है तबसे पुलिस बेहद एक्टिव मोड में है और मामले की बड़ी ही गहनता से जांच भी कर रही है। साथ ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी है। हालांकि इस फायरिंग की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली है। इसको लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन वायरल हो रहे पोस्ट की जिम्मेदारी News24 नहीं करता है। बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं।
चिंता की कोई बात नहीं, सलीम खान
जबसे सलमान के घर पर फायरिंग की खबर सामने आई है तबसे फैंस से लेकर फैमिली तक हर कोई एक्टर के लिए चिंता कर रहा है। हालांकि इस फायरिंग पर सलमान के पिता सलीम का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है ये सब उन्होंने पब्लिसिटी के लिए किया है। वहीं, अगर सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के बाद सलमान की फैमिली गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि अभी तक खान परिवार या सलमान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh ने फिर कहा ‘होगी रिहाना, होगी बेयोंसे…’, तो फूली नहीं समाईं Kareena Kapoor
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines