सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों ने इस फिल्म को थिएटर में नहीं देखा था, वो इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म के ओटीटी पर आने के बाद अब लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म पर लोगों की क्या राय है?
सलमान खान की फिल्म पर लोगों की राय
फिल्म ‘सिकंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। हालांकि, अब ओटीटी पर आने के बाद भी फिल्म को लोगों ने कुछ खास प्यार नहीं दिया है। जी हां, ओटीटी पर भी लोगों ने फिल्म की खास तारीफ नहीं की है। एक यूजर फिल्म को ओटीटी पर देखने के बाद कहा कि सिकंदर एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखना चाहिए और फिर खुद से ही सवाल करना चाहिए कि क्यों और कौन? हालांकि, इसका जवाब सलमान खान ही दे सकते हैं।
क्या बोले यूजर्स?
वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा कि मुझे तो सलमान खान का डायलॉग डिलीवरी भी पसंद नहीं आया, बहुत ही आलसी लग रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब सिकंदर थिएटर में रिलीज हुई थी, तो मैं इसे देख नहीं पाया था, लेकिन अब जब ये ओटीटी पर आई है, तो मैंने इसे देखा है। फिल्म की कहानी और डायलॉग कमाल के लिए है। एक्टिंग भी बढिया है, लेकिन फिल्म का निर्देशन अच्छा नहीं है।
ट्रोल हो रही भाईजान की फिल्म
एक और यूजर ने फिल्म पर अपनी राय देते हुए कहा कि अभी अभी सिकंदर देखी, क्या कहूं? सच में बहुत बुरी फिल्म है। सलमान बहुत थके और बीमार लग रहे थे। एक्टिंग नहीं कर सकते, बात नहीं कर सकते, चल नहीं सकते और उनके फैंस के लिए ये दुख की बात है। कुल मिलाकर ओटीटी पर आने के बाद भी ‘सिकंदर’ को लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिल रहा है। हालांकि, वक्त के साथ हो सकता है कि फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिव्यू मिले।
यह भी पढ़ें- सच और सबूत की तलाश में Shriya Pilgaonkar, किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा Chhal-Kapat?
संबंधित खबरें
'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
24 mins agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 hr ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
3 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
3 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
20 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
21 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines