हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का 'तेरे बिना' सॉन्ग रिलीज, फैंस के दिलों को छू रहा ये गाना

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song tere bina

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में भी सलमान की फिल्म को लेकर बहुत क्रेज है।

‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आया। वहीं, इस फिल्म के गाने भी फैंस को खूब पसंद आए हैं। इस बीच अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया गाना ‘तेरे बिना’ भी रिलीज हो चुका है। सलान खान की फिल्म का ये गाना भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

और पढ़िए – Mamta Kulkarni: बॉलीवुड छोड़ साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी, 90 के दशक की थीं

‘तेरे बिना’ सॉन्ग रिलीज

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘तेरे बिना’ बीती शाम यानी 19 अप्रैल को रिलीज हो गया है। वहीं, इस गाने को सलमान के जिगरी दोस्तों ने ही कंपोज किया है और इस गाने की मधुर धुन भी लोगों के दिलों को छू रही है। ‘तेरे बिना’ सॉन्ग को साजिद और वाजिद ने गाया है और इसके लिरिक्स साजिद ने लिखे है और कंपोज भी किया है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर सलमान ने दी थी गाने के रिलीज होने की जानकारी

जैसे ही सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘तेरे बिना’ रिलीज हुआ तो ये इंटरनेट पर छा गया। फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को फैंस का पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि इस गाने का रिलीज होने से पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी भी दी थी।

सलमान ने शेयर की थी फोटो

सलमान ने एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि- ‘तेरे नाम’ गाना ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म के मेरे पसंदीदा गानों में से एक है। यह सीधे दिल को छूता है, आज शाम 7:30 बजे यह रिलीज हो रहा है। आशा है कि आपको पसंद आएगा। वहीं, इस फोटो में सलमान ने नीले रंग की शर्ट पहनी थी और चश्मा भी लगाया था। इस लुक में सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन

और पढ़िए – Ranbir-Alia Wedding Anniversary: शादी की पहली सालगिरह पर रणबीर कपूर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा, कीमत जानकर लगेगा झटका

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई मुख्य कलाकार हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola