बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते दिन 14 अप्रैल को फिर से धमकी मिली। मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान को लेकर धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें घर में घुसकर मारने की बात कही गई। इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा गया कि भाईजान की कार को बम से उड़ा देंगे। इस बीच अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसके बाद यूजर्स कह रहे हैं कि शेर कभी बुड्ढा नहीं होता।
भाईजान ने शेयर किया फोटो
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा कि थैंक यू फॉर द मॉटिवेशन। वहीं, इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्टर ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में सलमान जिम में एक्टिविटी करते हुए बेहद सीरियस नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, दूसरी फोटो में भाईजान अपनी मस्लस को फ्लॉन्ट कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी है, ये उनके चेहरे पर आए पसीने से पता चल रहा है। सलमान के इस पोस्ट पर अब यूजर्स और सेलेब्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि शेर कभी बुड्ढा नहीं होता, अल्लाह आपको और अच्छी सेहत दे।
Salman Khan
क्या बोले नेटिजंस?
दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि वाह, भाईजान क्या मस्लस हैं। तीसरे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि बहुत मेहनत। एक और यूजर ने कहा कि लीजेंड। एक अन्य ने कहा कि भाई। एक और ने कहा कि अपना ध्यान रखो भाईजान। इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं।
सलमान को मिली जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि सलमान ने ये पोस्ट तब शेयर किया है, जब उन्हें हाल ही में फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि, इसके पहले भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन भाईजान हमेशा ही खुद को चिल रखते हैं और इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसके अलावा भाईजान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
यह भी पढ़ें- Randeep Hooda ने क्यों की Jaat? सनी देओल से लेकर ‘राणातुंगा’ को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
47 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines