हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'डिवोर्स हो जाता है....', Salman Khan ने क्यों कही ये बात? The Great Indian Kapil Show से भाईजान का वीडियो वायरल

द ग्रेट इंडियन कपिल शो वायरल हुई एक क्लिप में सलमान खान का तलाक पर मजाकिया बयान वायरल हो गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शो में युजवेंद्र चहल और अन्य सितारे भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा फिर से अपने साथियों के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में वापस आ गए हैं। इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी शो में लौट रहे हैं, जो अब हर एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। पहले सिद्धू ने बताया था कि सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी, और अब सलमान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

शो से वायरल हुआ सलमान खान का वीडियो

वीडियो में सलमान खान अपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ टी-शर्ट में दिख रहे हैं और वो तलाक और गुजारा भत्ते पर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पहले लोग एक-दूसरे के लिए समझौते करते थे, एक-दूसरे को बर्दाश्त करते थे। अब अगर रात को किसी की टांग ऊपर आ जाए या कोई खर्राटे ले, तो उसी पर तलाक हो जाता है। छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट जाते हैं और जब तलाक हो जाता है, तो पत्नी आधा पैसा भी ले जाती है।”

सलमान की बातों पर हंसी से लोटपोट हुए सब

सलमान की ये बातें सुनकर सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू भी खूब हंसे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने सलमान की बातों से सहमति जताई। एक फैन ने लिखा, “वो हमेशा साफ बात करते हैं, कभी भी दिखावा नहीं करते कि वो बहुत बड़े सोच वाले हैं।” दूसरे ने कहा, “सलमान खान बिल्कुल सच बोल रहे हैं, हमें आपसे बहुत प्यार है।” एक और फैन ने लिखा, “100 प्रतिशत सच्ची बात है जो उन्होंने कही।”

विज्ञापन

सलमान खान के अलावा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा भी शो में आएंगे। इस सीजन में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे। यह नया सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा। इस बार दर्शकों को भी मंच पर आकर अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- ‘नहीं बनना कूल गैंग का पार्ट…’, ‘The Traitors’ में झगड़े के बाद Uorfi Javed ने Apoorva Mukhija को कहा ‘मैनरलेस’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola