सिनेमा के जगत के तीन खान्स सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान देश के सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी मौजूदगी अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है. ऐसे में अगर तीनों खान्स एक फ्रेम में नजर आ जाएं तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. चर्चा जोरों पर होने लगती है कि ये तीनों साथ में कोई फिल्म कर रहे हैं. लेकिन, फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन, फैंस को उस पर का इंतजार जरूर है जब तीनों पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब ये फिल्म में तो नहीं लेकिन एक इवेंट में जरूर साथ दिखे हैं और इस दौरान उन्हें मजेदार बातें करते हुए भी देखा गया.
दरअसल, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने हाल ही में रियाद में जॉय फोरम 2025 में शिरकत की थी. इस दौरान तीनों को शानदार लुक में देखा गया. इसी बीच एक्टर्स ने अपने स्ट्रगल को लेकर बातें भी की. इस मौके पर सलमान खान ने शाहरुख खान के बारे में और उनके स्ट्रगल पर बात की कि कैसे उन्होंने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आकर से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और बड़ा सम्मान हासिल किया.
यह भी पढ़ें: सिर पर मुकुट, ढेर सारे सोने के गहने, सोनाक्षी सिन्हा ने बताया ‘जटाधारा’ में कैसे बनीं धन पिशाचिनी
सलमान की बात पर शाहरुख खान का जवाब
रियाद के जॉय फोरम में सलमान खान ने शाहरुख खान के लिए अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘आमिर फिल्मी परिवार से आते हैं, मैं भी वहीं से आता हूं. लेकिन इस शख्स के साथ ऐसा नहीं था. ये दिल्ली से आए और बहुत संघर्ष किया.’ इसी बीच शाहरुख ने उन्हें रोका और कहा, ‘सलमान, क्या मैं बीच में बोल सकता हूं, माफ करना. मैं भी फिल्मी परिवार से आता हूं. सलमान का परिवार भी मेरा परिवार है.’
यह भी पढ़ें: TV TRP Report: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू 2’ और ‘अनुपमा’ में कड़ी टक्कर, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?
स्टारडम पर भी बोले शाहरुख खान
इसके साथ ही शाहरुख खान ने स्टारडम पर भी बात की है. उन्होंने कहा कि जिस स्तर का स्टारडम सलमान, आमिर ने देखा और उसे उन्हें भी देखने का सौभाग्य मिला है. उनका मानना है कि ये एक्टर्स को विनम्र बनाता है. दर्शक ही शक्तिशाली बनाते हैं. वो इतना प्यार देते हैं इसलिए विनम्रता हमेशा बनी रहती है. किंग खान कहते हैं कि वह दर्शकों की सेवा में हैं और वह मानते हैं कि इसे वास्तव में सुनिश्चित करने की जरूरत है कि दर्शकों का मनोरंजन हो. इस पर सलमान खान ने भी कहा कि जब दर्शक थिएटर से बाहर निकलें तो उनको एक बेहतर इंसान महसूस होना चाहिए. उसके मन में कुछ बनने की ख्वाहिश होनी चाहिए.
तीनों खान्स का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर तीनों खान्स के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गालवान’ को लेकर चर्चा में हैं. इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा. वहीं, कबीर खान के साथ ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर भी चर्चाएं हैं. वहीं, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. आमिर खान को आखिरी बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में देखा गया था. इसके बाद अभी उन्होंने अगली रिलीज का ऐलान नहीं किया है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines