हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

#HappyBirthdaySalmanKhan एक्स हैंडल पर ट्रेंड, बर्थडे से पहले ही वायरल हुए सलमान की सेना के ट्वीट

HappyBirthdaySalmanKhan: सलमान खान के बर्थडे से पहले ही उनके फैंस जन्मदिन की बधाइयां देना शुरू कर चुके हैं। सलमान के फैंस ने उनकी कई पुरानी क्लिप को शेयर किया है।

विज्ञापन

HappyBirthdaySalmanKhan top trends on x: बॉलीवुड के भाईजान और सबके चहेते यानी सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। सलमान खान का क्रेज और उनकी फैन फॉलोइंग इस बात से ही पता लगाई जा सकती है कि उनके बर्थडे से एक दिन पहले ही एक्स पर #HappyBirthdaySalmanKhan नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा था। फैंस ताबड़तोड़ ट्वीट कर उन्हें एक दिन पहले ही एडवांस में ही जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। एक्स पर सलमान की सेना का बर्थडे विश करने का तरीका सबसे अनोखा नजर आ रहा है।

मूवी अच्छी कमाई करती है तो खुशी मिलती है

सलमान खान के फैंस ने उनके कई पुराने वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वे लोगों को मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं। सेलिब्रिटी उनकी तारीफ कर रहे हैं। भाईजान के फैंस ने सलमान की कई पुरानी क्लिप को शेयर किया। उसमें से एक में वह कहते हैं कि जब कोई फिल्म मेरी मूवी से ज्यादा कमाई करती है तो मुझे खुशी होती है। मैं अपना लेवल बढ़ाने के लिए किसी का लेवल कम नहीं करना चाहता था क्योंकि मैं चाहता हूं कि उनका लेवल बढ़े और मैं उनसे कंप्टीशन करूं।

https://twitter.com/h_hazra/status/1739698972329910595

विज्ञापन

हिमेश रेशमिया ने की तारीफ

एक वीडियो सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया का भी सामने आया। इसमें वह कहते हैं कि अपना पहला प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीतने पर भगवान और दो लोगों का अपना पिता और सलमान खान का शुक्रिया करना चाहता हूं।

https://twitter.com/filmy_farhan/status/1739697381636190678

विज्ञापन

https://twitter.com/HudHuddDabangg/status/1739669925223080382

सलमान खान के फैंस ने पुरानी क्लिप शेयर की, जिसमें एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की फिल्म के सभी स्टार कास्ट सलमान की एंट्री पर उनके सम्मान में स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं। इतना ही नहीं सिनेमा के सुपर स्टार प्रभास के फैंस ने भी सलमान को जन्मदिन की एडवांस में शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/filmy_farhan/status/1739698848115937636

देखिए वीडियो- सलमान खान फैन एंथम सॉन्ग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola