Salman Khan Birthday: सलमान खान अपनी शानदार एक्टिंग और अपने क्लासी लुक्स से ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं. वहीं सुपरस्टार ने बॉलीवुड में कई लोगों का करियर भी चमकाया है. देश के भाईजान सलमान खान उन सितारों में से हैं जिनके जैसा हर कोई न्यू कमर बनने का सोचता है. फिल्मी करियर के साथ-साथ एक्टर अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं. बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से एक्टर ने कई न्यूकमर्स को लॉन्च किया है और आज ये सितारे बॉलीवुड के स्टार हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ से ही की थी. वहीं सोनाक्षी ‘दबंग’ के बाद से ही बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं. भाईजान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सोनाक्षी आज बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस में से एक हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान इन 5 फिल्मों से बने बॉलीवुड के ‘सिकंदर’, 90 के दशक में ऑडियंस के दिल पर ‘प्रेम’ से किया राज
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ को भी बॉलीवुड में असली पहचान सलमान खान की फिल्मों से ही मिली है. ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ जैसी सुपरहिट फिल्में देकर आज कैटरीना कैफ बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस हैं. भले ही कैटरीना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ‘बूम’ फिल्म से किया हो, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में स्टारडम सलमान खान की फिल्मों से ही मिला है.
मीका सिंह
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपनी सिंगिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाते आ रहे हैं. पंजाबी सिंगर के गाने बॉलीवुड में सुपरहिट हैं और मीका सिंह के गानों के बिना पार्टियां और शादियां अधूरी लगती हैं. मीका को भी असली पहचान सलमान खान की फिल्मों से ही मिली थी. ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘आज की पार्टी’, ‘किक’ में ‘जुम्मे की रात’ और ‘रेड्डी’ में ‘ढिंका चिका’ जैसे गाने देकर मीका सिंह टॉप सिंगर की लिस्ट में शामिल हैं.
राघव जुयाल
डांसिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राघव जुयाल को भी बॉलीवुड में असली पहचान सलमान खान की फिल्म से ही मिली है. ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाले राघव को बॉलीवुड में इसी फिल्म से स्टारडम मिला. आज वो कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन बनकर ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. राघव जुयाल हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया क्रिसमस डे; Xmas ट्री के सामने दिए पोज
शहनाज गिल
शहनाज गिल का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. शहनाज को असली पहचान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिली थी. वहीं इस शो के बाद सलमान खान ने शहनाज गिल को उनके करियर में काफी सपोर्ट भी किया. इसके बाद सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम भूमिका निभाकर शहनाज बॉलीवुड की स्टार की लिस्ट में आ गईं. इस फिल्म ने शहनाज के करियर में चार चांद लगाए हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines