Twinkle Khanna and Kajol Talk Show: टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ कल, यानी 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट किया जाएगा. पहले एपिसोड के गेस्ट बॉलीवुड के दो दिग्गज सलमान खान और आमिर खान होंगे. शो का पहला टीजर भी लॉन्च किया गया है जिसमे दोनों स्टार्स मजेदार बातें करते नजर आ रहे हैं और ट्विंकल- काजोल उनकी तंग खींचती नजर आ रही हैं. इसी बीच ट्विंकल ने सलमान का मजाक भी उड़ाया.
सलमान खान के साथ मजाक
वायरल हो रहे शो के प्रोमो में ट्विंकल खन्ना सलमान खान से मजाक करते हुए कहती हैं कि सलमान हीरोइनों से ज्यादा क्लीवेज और पैर दिखाते हैं. इस बात पर भाईजान भी हंसते हुए कहते हैं हां मुमकिन है. जिसके बाद सलमान, आमिर, ट्विंकल और काजोल अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और जोर- जोर से हंसने लगते हैं. क्लिप में एक जगह सलमान बताते हैं कि उन्हें बस एक जगह आकर ‘उई मां’ ही कहना था जिस पर काजोल आंख मारते हुए उनकी बात रिपीट करती हैं उई मां. टीजर से ही साफ लग रहा है कि आने वाला एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है.
आमिर से कहा 60 साल की उम्र में रोमांस
शो के टीजर में देखा जा सकता है कि सलमान खान और आमिर खान एक साथ शो में एंट्री लेते हैं, और ट्विंकल उन्हें गले लगाकर कहती हैं, ‘वेलकम टू ‘टू मच’. ट्विंकल आमिर से मजाक में कहती हैं कि 60 साल के होने के बावजूद आमिर की लाइफ में रोमांस है. इसके बाद वह यह भी कहती हैं कि आमिर का कहना है कि सलमान सेट पर लेट आते हैं, जिस पर आमिर हंसते हुए मान लेते हैं कि यह सच है. बातचीत के दौरान, जब ट्विंकल कहती हैं कि उनमें और काजोल में कई सिमिलरिटीज वह दोनों सेम चीजें बोलती हैं. तब इस बात पर आमिर मजाक में उनकी टांग खींचते हुए कहते हैं कि क्या यही कि दोनों बदतमीज हो.
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
12 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
17 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
18 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
18 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
20 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines