#SalaarBoxOfficeScam Top Trend X Twitter: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सालार’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म से प्रभास ने शानदार कमबैक किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 90.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। साथ ही फिल्म के 6वें दिन के आकडे़ सामने आ गए हैं। फिल्म ने आज 9.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर #SalaarBoxOfficeScam खूब ट्रेंड हो रहा है।
क्या स्कैम है ‘सलार’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही हैं तो X ट्विटर हैंडल पर पिछले दो दिनों से #SalaarBoxOfficeScam क्यों ट्रेंड रहा है। दरअसल, इस ट्रेंडिंग कीवर्ड के साथ वायरल हो रही पोस्ट में लोग ‘सलार’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को एक स्कैम बता रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि मेकर्स फिल्म के हाउसफुल मॉर्निंग शो का जो दावा कर रहे है, पूरी तरह से बेबुनियाद है।
यूजर्स ने दिखाई हाउसफुल की सच्चाई
इतना ही नहीं X हैंडल पर कई यूजर्स सुबह 6 बजे सिनेमाहॉल के बाहर का वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में फिल्म ‘सलार’ के मॉर्निंग शो की सच्चाई साफ दिखाई दे रही है। इनमें से कई वीडियो में तो सिनेमाहॉल खुले तक नही हैं, लेकिन फिर भी शो हाउसफुल है।
कॉपरेट बुकिंग
कई यूजर्स का तो कहना है कि मेकर्स ने ‘कॉर्पोरेट बुकिंग’ का इस्तेमाल कर लोगों के बीच फिल्म की हाइप क्रिएट कर रहे हैं। इसके जरिए मेकर्स लोगों को ये बताना चाहते है कि फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है और फिल्म के शो की डिमांड काफी है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines