हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Salaar Twitter Review: 'सालार' से प्रभास की धमाकेदार वापसी, फैंस के रिएक्शन से भरा सोशल मीडिया

Salaar Movie Public Reaction: फिल्म सालार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, प्रभास के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

सालार (Salaar Movie) फिल्म देशभर में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन हुई टिकटों की धमाकेदर बिक्री से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्‍वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे अभिनेता और अभिनेत्री भी हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद निकले लोगों ने जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस फिल्म की कमियों पर भी बात कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि शुरुआत में फिल्म बोरिंग है तो वहीं कुछ कह रहे हैं कि फिल्म प्रभास के दम पर चल रही है।

देखिये सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियां

https://twitter.com/KINGSRK___/status/1738038262155886769

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म और प्रभास की जमकर तारीफ की है। एक का कहना है कि फिल्म की कहानी उतनी मजेदार नहीं है लेकिन प्रभास का स्टारडम इस फिल्म को बचाने में कामयाब हो जाएगा। कुछ यूजर्स ने कहा कि शुरुआत में इस फिल्म को झेलना भारी है लेकिन उसके बाद यह फिल्म लोगों को बांधने में कामयाब है।

 

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाकई प्रभास एक दमदार एक्टर हैं, फिल्म में जब उनकी एंट्री होती है तो वाकई रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह फिल्म धमाकेदार है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सालार एक अच्छी फिल्म है, जिसमें दोस्ती, भावना और एक्शन की दिल छू लेने वाली कहानी है। देवा के रूप में प्रभास ने बेहद अच्छा काम किया है, श्रुति हसन सुंदर लग रही हैं और उन्होंने अच्छा काम किया है। अधिकतर लोगों का कहना है कि यह फिल्म देखने लायक है।

https://twitter.com/maybeunknown_0/status/1738007048137437512

 

इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि सालार की टक्कर सीधे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से हो रही है। आंकड़ों के अनुसार, ‘सालार’ (Salaar) ने एडवांस बुकिंग से 30.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं ‘डंकी’ (Shah Rukh Khan, Dunki) ने एडवांस बुकिंग से महज 15.41 करोड़ रुपये ही कमाए। ऐसे में सालार, डंकी से आगे निकलती दिखाई दे रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें