Bollywood Film failed at Box Office: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बेहतर कहानी के बिना भी हिट हो जाती हैं और कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जिनकी कहानी कमाल की होती है, लेकिन वो फिर भी नहीं चल पाती। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मल्टीस्टार होने के बाद भी कौन-सी वो फिल्म है, जो नहीं चल पाई।
फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। फिल्म का बजट भी 35 करोड़ रुपये था। जी हां, 35 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर पिट गई कि मेकर्स और दर्शकों को सिर्फ मायूसी हाथ लगी।
‘लव एक्चुअली’ का रीमेक
फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित साल 2007 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म ‘कल हो ना हो’ के बाद उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म थी। हालांकि फिल्म ‘कल हो ना हो’ को एक बड़ी सफलता मिली थी। बता दें कि ‘सलाम-ए-इश्क’ ब्रिटिश फिल्म ‘लव एक्चुअली’ का रीमेक है और इसमें अनिल कपूर, गोविंदा, सलमान खान, जूही चावला, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, आयशा टाकिया, शैनन एसरा, सोहेल खान जैसे सुपरस्टार्स ने काम किया है।
35 करोड़ में बनी थी फिल्म
IMDb के मुताबिक, इस फिल्म में कलाकारों की भी खूब आलोचना की गई थी। 35 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद निखिल आडवाणी ‘बाटला हाउस’ तक एक भी हिट देने में असफल रहे। उन्होंने ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘पटियाला हाउस’, ‘दिल्ली सफारी’, ‘डी-डे’, ‘हीरो’ और ‘कट्टी बट्टी’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। हालांकि, ये सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। यहां तक कि जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी और शारवरी अभिनीत उनकी हालिया रिलीज ‘वेदा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डूब गई है।
‘फ्रीडम एट मिडनाइट’
निखिल आडवाणी अब अपनी सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा, राजेंद्र चावला, ल्यूक मैकगिबनी, कॉर्डेलिया बुगेजा, मलिष्का मेंडोंसा, आरिफ जकारिया और इरा दुबे जैसे कमाल के स्टार्स हैं। इस सीरीज को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि क्या ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- सिर काटा, शरीर के टुकड़े कर मिक्सी में पीसे; मॉडलिंग, शादी और परिवार में उलझी ‘हसीना’ की रूह कंपा देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
19 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines