Saiyaara beats Chhaava oversease collection: बॉलीवुड फिल्म Saiyaara को रिलीज हुए सिर्फ 13 दिन ही बीते हैं। मात्र 12 दिन में Saiyaara ने ओवरसीज कमाई के मामले में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ दिया है। धमाकेदार कमाई करते हुए Saiyaara 2025 में रिलीज़ हुई फिल्मों में ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर 1 फिल्म बन गई है। 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली छावा ने अब तक ओवरसीज में केवल 91 करोड़ कमाए थे, जिसे Saiyaara ने 12वें दिन में तोड़ा, उसके खाते में 94 करोड़ हैं।
वर्ल्डवाइड और भारत में अभी भी आगे है छावा
ओवरसीज कमाई के मामले में भले ही Saiyaara ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे छोड़ा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड और इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में छावा अभी भी नंबर 1 पर बरकरार है। छावा का अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ से ज्यादा है, जबकि भारत में उसकी कुल कमाई 585 करोड़ रुपये रही है। भारत की सभी भाषाओं में छावा की कमाई 716 करोड़ रुपये रही है। वहीं, Saiyaara अभी काफी पीछे है।
Saiyaara का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी तक केवल 413 करोड़ रहा है। वहीं, फिल्म ने भारत में अब तक 273 करोड़ और भारत की सभी भाषाओं में अब तक 319 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: 266 करोड़ कमाकर भी इस फिल्म से 100 करोड़ पीछे है ‘सैयारा’, 2 दिन दिखा गजब संयोग
सैयारा ने किन 9 फिल्मों का रिकार्ड तोड़ा
ओवरसीज कलेक्शन में सैयारा ने भले ही केवल छावा का रिकार्ड तोड़ा हो, लेकिन इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली 8 फिल्मों को हर मोर्चे पर सैयारा ने मात दी। ओवरसीज कलेक्शन में 94 करोड़ के साथ Saiyaara नंबर वन पर पहुंच गई। 91 करोड़ के साथ छावा दूसरे नंबर पर, 70 करोड़ के साथ हाउसफुल 5 तीसरे नंबर पर, 66.75 करोड़ के साथ सितारे ज़मीन पर चौथे नंबर पर, 54 करोड़ के साथ सिकंदर पांचवें नंबर पर रही।
छठे नंबर पर केसरी चैप्टर 2 का ओवरसीज कलेक्शन 34.25 करोड़ रहा। सातवें नंबर पर 32 करोड़ के साथ रेड 2 रही, 14.5 करोड़ के साथ स्काईफोर्स आठवें, 14 करोड़ के साथ जाट नौवे और 3.3 करोड़ के साथ भूल चूक माफ 10वें नंबर पर रही।
यह भी पढ़ें: अहान-अनीत नहीं ये पॉपुलर कपल था Saiyaara की पहली पसंद, विक्रम-डिंपल बन जीत चुके हैं दिल
इस साल टॉप 10 में कौन सी फिल्म कब रिलीज?
Saiyaara 18 जुलाई 2025 को रिलीज़ के 12 दिन बाद ओवरसीज कलेक्शन में नंबर वन है। 10 मई 2025 को रिलीज ‘छावा’ नंबर दो पर है। 6 जून 2025 को रिलीज़ ‘हाउसफुल 5’ तीसरे नंबर पर है। 20 जून 2025 को ‘सितारे ज़मीन पर’ नंबर 4 पर, 28 मार्च 2025 को रिलीज़
‘सिकंदर’ नंबर 5 पर कायम है। 18 अप्रैल 2025 को रिलीज़ केसरी चैप्टर 2 नंबर 6 पर बनी हुई है। 1 मई 2025 को रिलीज़ हुई रेड 2 नंबर 7 पर है। 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ स्काई फोर्स नंबर 8 पर है। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ हुई ‘जाट’ नंबर 9 पर है। 23 मई 2025 में रिलीज फिल्म भूल चूक माफ़ नंबर 10 की पोजीशन पर बरक़रार है।
यह भी पढ़ें: Saiyaara ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस फिल्म को पीछे छोड़ बनी 2025 की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines