Saira Banu, Mothers day 2024: आज यानी मई के दूसरे संडे 12 मई 2024 को मदर्स-डे मनाया जा रहा है। आम से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी मां पर प्यार लुटा रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि मां हर किसी की लाइफ का एक बेहद अहम हिस्सा होती है। सभी अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। आज मदर्स-डे के खास मौके पर सायरा बानो ने अपनी मां के लिए बेहद अहम पोस्ट शेयर किया है।
सायरा ने लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन
सायरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं। साथ ही लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। सायरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरी मां ने इस दुनिया में हमेशा मेरे अस्तित्व का ध्यान रखा है। अल्लाह ने मुझे जो भी दिया है, मैं इसके लिए उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। सायरा ने आगे लिखा कि हमारी फैमिली में चार लोग थे, जिसमें मेरी दादी शमशाद अब्दुल वहीद खान, उनकी बहन खुर्शीद बेगम, अप्पाजी और मेरा भाई सुल्तान अहमद।
छोटी उम्र में मेरी मां ने संभाली घर की जिम्मेदारी
उन्होंने आगे लिखा कि मैं नसीम बानूजी की बारे में आपसे बात कर रही हूं, जो सुपरस्टार हैं। मेरी मां ने 16 साल की छोटी उम्र में ही फैमिली की जिम्मेदारी ले ली थी और उन्होंने बेहद अच्छे से इसे निभाया है और पूरी लाइफ ये चलता रहा। सायरा ने कहा कि मेरी मां ने हमेशा बेहद शानदार काम किया है और उन्होंने मुझे और मेरे भाई को लंदन के डे स्कूलों में पढ़ाया। हालांकि स्कूल खत्म करने के बाद हम मुंबई वापस आ गए।
मां ने शानदार आई-मेकअप ट्रेंड शुरू किया
सायरा ने कहा कि जब मैंने काम किया तो रातोंरात स्टार बन गई क्योंकि लोग नसीम बानोजी की बेटी को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड थे। मेरी मां ने मेरे लिए कपड़े भी डिजाइन किए। नसीमजी ने मेरे लिए सुंदर कढ़ाई वाले परिधान डिजाइन किए थे। उन्होंने आगे कहा कि मां ने मेरा मेकअप भी बेहद कमाल का किया था और उन्होंने मेरे लिए ब्लू कॉन्टैक्ट लेंस को यूज किया और ऐसे शानदार आई-मेकअप ट्रेंड शुरू किया। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मलयालम अभिनेत्री Baby Girija का निधन, इंडस्ट्री में छाए गम के बादल
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
32 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 hr agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines