Saira Banu: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की आज वेडिंग एनिवर्सरी है और आज उन्होंने अपनी अस्पताल के बिस्तर से एक तस्वीर शेयर कर दी है। एक्ट्रेस अपने दिवंगत पति को याद कर रही हैं। सायरा बानो ने खुद एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हाल ही में बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने दिलीप साहब के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसी में एक तस्वीर उनकी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं, जिसे देखकर फैंस की सायरा बानो को लेकर चिंता बढ़ गई है।
अस्पताल से वायरल हुई सायरा बानो की तस्वीर
सायरा बानो ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए न सिर्फ अपने स्वास्थ्य का बल्कि अपने दिल का भी हाल सुनाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ’58 साल पहले मेरी सपनों की शादी की एक पुरानी याद अस्पताल के बिस्तर पर। दो सितारों की जमीन पर है मिलन आज की रात, पूरी रात 11 अक्टूबर को रेडियो पर बजता रहा, हमारी वेडिंग एनिवर्सरी… एक ऐसा दिन जो मैं चाहती हूं कभी खत्म ही न हो। हमारी शादी जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही अस्तव्यस्त भी थी। मेरी शादी का लहंगा एक लोकल दर्जी की दुकान पर सिलवाया गया था, हमारे पास शादी के कार्ड छपवाने का भी समय नहीं था, क्योंकि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया था। अगर हमारे पास ज्यादा समय होता, तो मेरी मां कोई कसर नहीं छोड़तीं।’
शादी में बिन बुलाए शामिल हो गए थे फैंस
यह भी पढ़ें: Jigra Review: Alia Bhatt की फिल्म देखने के बाद कुछ चीजों से हो सकते हैं निराश
नाजुक हो गई थी सायरा बानो की हालत
सायरा बानो ने आगे जो कहा है वो सुनकर फैंस भी इमोशनल हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘आज, 3 साल बीत चुके हैं, जब मैंने आखिरी बार उनकी फिजिकल प्रजेंस महसूस की थी। कभी-कभी ये डरावना लगता है, लेकिन उनका सार अभी भी दिखाई देता है। हाल ही में, मैं गंभीर रूप से अस्वस्थ थी और मुझे उसी कमरे, उसी बिस्तर पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां साहिब ने अपनी बीमारी से उबरने के लिए दिन और रात बिताए थे। उन दिनों के दौरान उनकी लचीलाता ने मुझे ठीक होने और घर लौटने की ताकत दी। उनकी गैरमौजूदगी में भी, वे मुझे हिम्मत देते रहते हैं।’
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
2 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
3 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
3 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
21 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
22 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
22 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
22 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines