Saira Banu Dilip Kumar Love Story: महज 16 साल की उम्र में ही फिल्मों में कदम रखने वाली मशहूर फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो को बॉलीवुड की बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री माना जाता है।
फिल्मों के साथ उनकी लवलाइफ भी शानदार रही है और उनकी लवलाइफ ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार से शुरू होकर उन्हीं पर खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं कि सायरा बानो की दिलीप कुमार के लिए अटूट मोहब्बत की दास्तान के बारे में।
8 साल की उम्र में ही दिल दे बैठी थीं सायरा बानो
जब साल 1952 में दिलीप कुमार की फिल्म ‘आन’ रिलीज हुई थी उस वक्त सायरा बानो की उम्र महज 8 साल थी, वो उसी उम्र से दिलीप कुमार को पसंद करने लगी थीं। सायरा ने ये बात खुद एक इंटरव्यू में बताई थी।
दिल की गहराई से सायरा बानो ने दिलीप कुमार से प्यार किया
सायरा बानो ने दिल की गहराई से दिलीप कुमार से प्यार किया। इसके साथ सायरा ने ये भी बताया था कि वो रब से यही दुआ करती थीं कि वो भी अपनी मां की तरह फिल्मों की बड़ी हीरोइन बनें।
22 साल की कम उम्र हो गई थी शादी
सायरा बानो ने काफी कम उम्र में सफलता हासिल की और इसके बाद 11 अक्तूबर 1966 को सायरा का वो ख्वाब पूरा हो गया जो वो देखा करती थीं। बता दें कि महज 22 साल की कम उम्र में ही दिलीप कुमार से उनकी शादी हो गई। हालांकि दिलीप कुमार और सायरा बानो में उम्र का बहुत बड़ा फासला था, लेकिन उम्र उनके आड़े नहीं आई।
जब भी दिलीप साहब का जिक्र होता है तो सायरा बानो की आंखों से आंसू छलक आते हैं
शादी के वक्त दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। सायरा बानो एक परछाई की तरह हमेशा दिलीप कुमार के साथ रहीं। आज उनकी मोहब्बत दिलीप साहब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन जब भी दिलीप साहब का जिक्र होता है तो सायरा बानो की आंखों से आंसू छलक आते हैं। दिलीप कुमार हमेशा एक नायाब सितारे की तरह हर किसी को याद रहेंगे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines