Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले ने फैंस को चौंका दिया था। चोर ने एक्टर के घर में घुसकर उनपर चाकू से वार कर दिया। सैफ को 6 बार चाकू मारा गया था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं एक्टर के शरीर में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा भी रह गया था जिसे निकालने के लिए डॉक्टरों को सैफ की सर्जरी करनी पड़ी। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि रीढ़ की हड्डी में चोट आने के बाद भी 5 दिन में ही सैफ अली खान आखिर चलने कैसे लग गए?
5 दिन में सैफ के चलने का कारण रिवील
सोशल मीडिया यूजर्स और शिवसेना के नेता भी एक्टर पर सरेआम सवाल उठाए हैं। अब इस मामले पर एक डॉक्टर का बयान सामने आया है। बेंगलुरु के एक हृदय रोग विशेषज्ञ ने रिवील किया है कि सैफ रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के महज 5 दिन बाद ही अपने आप कैसे चल सकते हैं? डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति (Dr Deepak Krishnamurthy) ने एक्स पर सैफ के जल्द ठीक होने का कारण बताया है। डॉक्टर ने सैफ की तरफ से सफाई देते हुए अपनी खुद की मां का वीडियो पोस्ट किया है।
डॉक्टर ने बताया सैफ का सच
इस वीडियो में डॉक्टर की मां अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं और उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी दिख रहा है। इस वीडियो में वृद्ध महिला वॉकर की मदद से चलती हुई नजर आ रही है। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन लोगों के लिए जो शक कर रहे हैं कि क्या सैफ अली खान की सच में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी (मजेदार बात ये है कि कुछ डॉक्टर भी!)। ये 2022 से मेरी 78 साल की मां का वीडियो है, जब वो टूटे हुए पैर के साथ कास्ट में चल रही थीं और उसी शाम रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी।’
यह भी पढ़ें: Monali Thakur के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली फर्जी? सिंगर ने किया शॉकिंग खुलासा
सैफ की तरफ से डॉक्टर ने दी सफाई
डॉक्टर ने आगे लिखा, ‘एक यंग फिट इंसान और भी तेजी से ठीक हो सकता है। उन डॉक्टरों के लिए जो सैफ के ठीक होने पर डाउट कर रहे हैं… मैं आपको बस इतना कहना चाहता हूं कि बेहतर एक्सपोजर प्राप्त करें।’ अब डॉक्टर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने आगे बताया, ‘सैफ को सिर्फ cerebrospinal फ्लूइड लीक और ड्यूरा मेटर में चोट थी, जिसे रिपेयर कर दिया गया है। आजकल, जिन लोगों की कार्डियक बाईपास सर्जरी होती है वो तीसरे-चौथे दिन चलने लगते हैं और सीढ़ियां चढ़ते हैं।’
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
34 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines