Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को उनके घर में हमला हुआ था। इस हमले में बदमाश ने सैफ पर चाकू से वार किया और सैफ घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, अब सैफ ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस केस में हर रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब केस में नया मोड़ आया है और एक लड़की का भी जिक्र किया जा रहा है।
पुलिस कर रही जांच
दरअसल, सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही पुलिस इस केस की गहनता से जांच कर रही हैं। केस में जांच अधिकारी भी बदला जा चुका है। मुंबई पुलिस नादिया में सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल द्वारा यूज किए गए सिम कार्ड की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में छपरा पहुंची है। पुलिस शरीफुल के साथियों और एक लड़की की तलाश में रविवार रात को छपरा थाना के बोरा अंदुलिया इलाके में गई और जांच कर रही है।
पिता जहांगीर शेख के नाम है सिम
पुलिस इलाके में लोगों को शरीफुल के साथियों की फोटो दिखाकर पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में सूत्रों का कहना है कि आरोपी शरीफुल से पुलिस को जो सिम मिला है वो खुकुमनी और पिता जहांगीर शेख के नाम है। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की थी, तो इसके बारे में पता लगा था। गौरतलब है कि ये मामला इस वक्त सुर्खियों में है और हर किसी पर इसकी नजरें टिकी हुई है।
सैफ की सुरक्षा बढ़ी
हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने घर से बाहर भी देखे गए, लेकिन इस दौरान सैफ के साथ पुलिसकर्मी भी नजर आए, जो एक्टर की सिक्योरिटी के लिए हैं। बता दें कि इस हमले के बाद से ही सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर की सिक्योरिटी भी टाइट की गई है। इस मामले में हो रहे नए-नए खुलासों की वजह से ये गुत्थी और भी उलझती जा रही है।
मामले में आगे क्या होगा?
पुलिस इस केस की हर एक कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है। देखने वाली बात होगी कि अब मामले में नया क्या सामने आता है? क्योंकि इस केस में कई सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। अब आगे क्या होगा? इसका पता टाइम के साथ ही मिलेगा?
यह भी पढ़ें- बारात लेकर इंडिया आना है या दुबई? Rakhi Sawant को किसने भेजा शादी का प्रपोजल, इंटरनेट पर मांगा जवाब
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines