Saif Ali Khan Knife Attack Case, (Rahul Pandey): अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले में एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहा है। 16 जनवरी की रात एक्टर के घर पर एक अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुसा था। इस दौरान एक्टर पर चोर ने हमला किया और एक्टर घायल हो गए। हालांकि, सैफ ठीक हैं और मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस बीच वो ऑटो वाला भी सामने आया है, जिसने सैफ को अस्पताल पहुंचाया। आइए जानते हैं ऑटो वाले से जुड़े इस लेटेस्ट अपडेट को…
लीलावती अस्पताल पहुंचाया
दरअसल, हमले के बाद सैफ अली खान बुरी तरह से जख्मी हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना था। इस दौरान भजन सिंह नाम के ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को लीलावती अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर ने बताया कि मैं रात में गाड़ी चलता हूं और उस दिन भी घूम रहा था। उन्होंने कहा कि मैं जहां रहा था, तभी कोई महिला रिक्शा के लिए चिल्लाती नजर आती है।
मैं फटाफट उनको लेकर गया- ऑटो ड्राइवर
मैं जैसे ही रिक्शा रोकता हूं, तो बिल्डिंग का गेट खुलता है और कोई बाहर आता है। जो आदमी गेट से बाहर आया था वो एकदम खून से लथपथ था और जख्मी था। मैं फटाफट से उनको बैठाता हूं और लेकर जाता हूं, वो आपस में बात कर रहे थे कि किस हॉस्पिटल जाना है। इसके बाद जब मैंने पूछा कि किधर लेकर जाऊं, तो उन्होंने कहा कि लीलावती।
कमर, गर्दन पर चोट
ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा कि इसके बाद मैं उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाता हूं। इस दौरान उनके साथ एक यंग पर्सन था और एक छोटा बच्चा भी था। शायद उनके रिलेशन में कोई होगा। सैफ अली खान के जख्म के बारे में उन्होंने बताया कि सैफ को कमर, गर्दन और आगे भी चोट लगी थी।
करीना पर बड़ा खुलासा
भजन सिंह ने आगे कहा कि इसके बाद उनका स्टाफ आता है और वो थोड़ा-सा चलते हैं और स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं। इस केस में पूछताछ के लिए पुलिस ने अभी तक भजन सिंह से कुछ नहीं पूछा है। साथ ही उन्होंने करीना पर खुलासा करते हुए कहा कि इस दौरान करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ मौजूद नहीं थी।
मामले की जांच जारी
गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में हलचल बढ़ी हुई है। हालांकि, पुलिस ने सैफ पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा भी था, लेकिन पूछताछ में पता लगा कि जिस शख्स को पकड़ा गया है उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan का हमलावर नहीं संदिग्ध? पूछे थे ये 5 सवाल, अटैकर को ढूंढने में जुटीं 20 टीमें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines