Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला हुआ था। पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अब मामले में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे से एक टोपी मिली है, जो मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की है। आइए जानते हैं कि आखिर मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जेह के कमरे से मिली हमलावर की टोपी- पुलिस
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे से जो टोपी मिली है वो किसी और की नहीं बल्कि आरोपी मोहम्मद शरीफुल की है। इतना ही नहीं बल्कि टोपी मिलने के बाद उसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को जो टोपी मिली है उसके नीचे बाल लगे हुए हैं और बालों को डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है।
पांच दिन की रिमांड पर है आरोपी
गौरतलब है कि सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड पर भेजा है। मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी है और हाल ही में इस केस के जांच अधिकारी को भी बदला गया है। बता दें कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुस गया था।
अस्पताल से सैफ को मिली छुट्टी
सैफ को जब बदमाश की भनक लगी तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने सैफ पर ही हमला कर दिया और वो घायल हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारे, जिससे सैफ की गर्दन, रीढ़ की हड्डी और हाथ में चोट लगी। इसके बाद सैफ को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां पर उनकी सर्जरी हुई।
सुरक्षा भी बढ़ाई गई
हालांकि, आज कई दिन बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और सैफ अपने घर आ गए हैं। सैफ के घर आने से पहले ही सिक्योरिटी को और भी टाइट कर दिया गया है। आज सैफ के घर के बाहर पुलिस बल देखा गया। इसके अलावा अगर मामले की बात करें तो हाल ही में सैफ के केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को भी बदला गया है। सोशल मीडिया पर अस्पताल से आने के बाद सैफ के कई वीडियो और फोटो मौजूद हैं, जिनमें चोट के निशान देखे जा सकते हैं। हालांकि, अब उम्मीद की जा रही है कि सैफ जल्दी ही रिकवर कर लेंगे।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को कहां-कहां लगी चोट? डिस्चार्ज होते ही वीडियो में मिले सबूत
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
46 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines