Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है और मामले में हर रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस केस में जितने खुलासे हो रहे हैं, उतना ही ये उलझता जा रहा है। पुलिस जितना मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है उतनी ही इस केस की गुत्थी उलझती जा रही है। आइए जानते हैं कि कौन से वो सवाल हैं, जो केस को और भी उलझा रहे हैं?
इन सवालों में उलझा केस?
सैफ को कौन अस्पताल ले गया?
गौरतलब है कि इस केस में अबतक कहा जा रहा था कि सैफ को उनका बेटा इब्राहिम अस्पताल लेकर गए हैं, लेकिन अब मामले में कहा जा रहा है कि सैफ को अफसर जैदी अस्पताल लेकर गए हैं और अफसर जैदी को सैफ का दोस्त बताया जा रहा है।
सैफ को अस्पताल ले जाने में देरी?
इतना ही नहीं बल्कि सैफ को अस्पताल ले जाने की देरी पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि सैफ के घर से अस्पताल सिर्फ 2किमी दूर है, लेकिन उन्हें डेढ घंटे की देरी से अस्पताल पहुंचाया गया। अब सवाल यही है कि अगर सिर्फ 10-15 मिनट की दूरी पर हॉस्पिटल है, तो फिर डेढ घंटा कैसा लगा?
आरोपी के पिता का बयान
इस केस में आरोपी के पिता ने अपना बयान भी जारी किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने जो फुटेज जारी किया है वो उनके बेटे का नहीं है और उन्होंने अपने बेटे की तत्काल रिहाई की भी अपील की है।
सैफ को लगी चोटें?
दरअसल, इस केस में अस्पताल ने जो रिपोर्ट जारी की उनमें कहा गया कि सैफ की पीठ के बायीं ओर 0.5 से 1 सेमी की चोट है। सैफ की बायीं कलाई पर 5 से 10 सेमी का घाव था। गर्दन के दाहिने हिस्से पर 10 से 15 सेमी का घाव है। सैफ के दाहिने कंधे पर भी 3 से 5 सेमी का घाव है। सैफ की दाहिनी कोहनी पर 5 सेमी का घाव है, जो सबसे गंभीर बताया गया।
पुलिस को खबर क्यों नहीं दी गई?
वहीं, इस मामले में ये भी सवाल उठ रहा है कि जब इतना सब हो गया था तो पुलिस को खबर क्यों नहीं की गई? हालांकि, केस की गहनता से जांच चल रही है। देखने वाली बात होगी कि अब क्या नया मोड़ इसमें सामने आएगा?
यह भी पढ़ें- क्या है वो केस, जिसमें फंसे Shreyas Talpade-Alok Nath के अलावा 11 लोग?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines