Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। डॉक्टर ने उनकी हेल्थ पर ताजा अपडेट शेयर किया है। डॉक्टर ने बताया है कि सैफ अली को आज दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। लेकिन डॉक्टर ने एक्टर को ये सलाह भी दी है कि उन्हें कुछ दिन तक आराम करना होगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान के डिस्चार्ज संबंधी कागजों की कार्रवाई सोमवार रात तक पूरी कर ली गई थी। हालांकि उन्हें डिस्चार्ज आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है।
बहन सबा ने दिया हेल्थ अपडेट
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी सोमवार को दी जा रही थी लेकिन डॉक्टर ने इसे टालने की सलाह दी। बताया गया कि डॉक्टर ने एक्टर को एक या दो दिन तक निगरानी में रखने का फैसला किया। हाल ही में सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपने भाई की हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने एक्टर से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि वह पहले से ठीक हो रहे हैं।
सबा पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वापस आकर और भाई के साथ वक्त बिताकर बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले 2 दिन उन्हें पॉजिटिव बने रहने और धीरे-धीरे ठीक होते देखकर काफी खुशी हो रही है। मुझे हाल ही में एहसास हुआ कि मेरी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है लेकिन भाई और मुझे पिता की क्रिकेट चोटों की याद आ गई। परिवार के साथ रहकर मुझे खुशी हुई।’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsean की इस चूक से दूर हुई ट्रॉफी, इन 5 कंटेस्टेंट जैसा हुआ हाल
सैफ पर उनके घर पर हुआ था हमला
सबा पटौदी की पोस्ट से साफ है कि सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। फैंस भी उस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब एक्टर लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटेंगे। गौरतलब है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित पर हमला हो गया था। हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया था, जिसमें सैफ को काफी घाव आए थे। सर्जरी के दौरान उनकी पीठ से 2.5 इंच का ब्लेड बरामद किया गया था।
आरोपी पुलिस की हिरासत में
बता दें कि हमलावर की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में की गई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। वह अवैध रूप से भारत में घुस आया था। फिलहाल आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में है।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
29 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines