Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी को उन्हीं के घर पर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम नामक व्यक्ति ने हमला किया। अभिनेता पर चाकू से वार करने वाला शख्स का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। ऐसे में मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच आरोपी के पिता मोहम्मद रूहुल अमीन फकीर ने गुरुवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने अपने बेटे का बचाव किया और आरोपों पर सवाल उठाए। फकीर ने कहा कि उनके बेटे को इस घटना में गलत तरीके से फंसाया गया है और जो सीसीटीवी में आदमी दिखाई दे रहा है वो उनका बेटा नहीं है। वहीं एक्टर के घर से जो फिंगरप्रिंट मिले हैं वो अरेस्ट हुए आरोपी से मैच हो रहे हैं।
वो मेरा बेटा नहीं है
फकीर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में जो आदमी दिखाई दे रहा है उसके लंबे बाल हैं। मेरा बेटा कभी अपने बाल लंबे नहीं रखता। मुझे लगता है कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। उन्होंने अपने बेटे के और फुटेज में दिख रहे व्यक्ति के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बांग्लादेश से देश में राजनीतिक अशांति के कारण भारत चले आये थे।
यह भी पढ़ें: 10 की उम्र में डेब्यू, MMS लीक से करियर हुआ बर्बाद, Riya Sen के चर्चित विवाद
अच्छी नौकरी के लिए आया था मुंबई
मोहम्मद रूहुल अमीन फकीर ने बताया कि उनका बेटा बांग्लादेश से भारत आया और मुंबई में अच्छी नौकरी के लिए आया। यहां पर अच्छी नौकरी और वेतन की संभावना ज्यादा होती है। वहीं फकीर बताया कि बेटे के खिलाफ आरोपों की गंभीरता के बावजूद, उन्हें पुलिस से कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया, हम भारत में किसी को नहीं जानते। भारत में हमें कोई समर्थन नहीं है।
मैच हुए आरोपी के फिंगरप्रिंट
एक तरफ पिता अपने बेटे के बचाव में कह रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आदमी उनका बेटा नहीं है। वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान के घर से आरोपी के लिए गए फिंगरप्रिंट बांग्लादेशी निवासी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से मैच हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने सैफ के घर की सीढ़ियों, जेह के कमरे और दरवाजे के हैंडल के फिंगर प्रिंट लिए थे जिनकी रिपोर्ट आ गई है।
आज कोर्ट में होगी पेशी
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को 24 जनवरी यानी आज दिन शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जान लें कि रविवार को कोर्ट ने हमलावर को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था, जहां उनसे पूछताछ जारी रही। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को अच्छे से समझने के लिए पूरा क्राइम सीन रिक्रिएट भी किया था।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines