Saif Ali Khan Medical Report: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई है, जिनमें उन पर हुए हमले से लगी चोटों की डिटेल है। रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान पर हमलावर ने 5 बार चाकू से हमला किया। उनके शरीर पर 5 बार चाकू घोंपा। उनकी पीठ, कंधे, कलाई, गर्दन और कोहनी पर घाव हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, बाईं कलाई के पिछले भाग पर, गर्दन के दाएं हिस्से में, दाहिने कंधे और कोहनी पर चाकू से कट लगे। कट के साइज 0.5 से लेकर 15 सेंटीमीटर तक है। जब वे अस्पताल से घर आए तो उनके हाथ पर प्लास्टर लगा था। गर्दन पर भी पट्टी बंधी हुई थी, लेकिन एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी। दर्द के बीच भी उन्होंने अस्पताल के बाहर मीडिया कर्मियों को देखकर हाथ हिलाया और मुस्कुराए।
खास दोस्त और ऑटो वाले ने पहुंचाया अस्पताल
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर पर सवा 2 बजे के करीब हमला हुआ था, लेकिन उन्हें अस्पताल करीब 4 बजकर 11 बजे ले जाया गया। ऑटो रिक्शा वाले ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सैफ अली खान के साथ उनका बड़ा बेटा तैमूर भी था। वहीं सैफ अली खान के फैमिली फ्रेंड अफसर जैदी ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें भर्ती कराने की औपचारिकताएं पूरी कीं।
उन्होंने कहा कि वे पटौदी परिवार के कहने पर वे अस्पताल पहुंचे थे। 16 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 3 बजे उनका फोन आया था। अस्पताल में फॉर्म भी उन्होंने ही भरा था, क्योंकि तैमूर बच्चा था और उस समय घबराया हुआ था, इसलिए वह फॉर्म भरने में सक्षम नहीं था। उन्होंने सैफ अली खान के उपचार का अपडेट परिजनों को दिया और उनके आने तक तैमूर को संभाला।
सैफ अली खान ने अपने बयान में यह बताया
रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने पुलिस को बयान दर्ज कराए कि 15-16 जनवरी की रात ब्रांदा स्थित उनके घर में एक चोर घुस आया था। वह और उनकी पत्नी करीना 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। अचानक उन्होंने अपने छोटे बेटे जहांगीर की नर्स एलियाना फिलिप के चिल्लाने की आवाज सुनी। वे दौड़कर जहांगीर के कमरे की तरफ गए तो एक अनजान शख्स दिखा। जहांगीर रो रहा था, लेकिन उन्होंने उस शख्स को पकड़ लिया।
सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, उस शख्स को दबोचते, उसने चाकू से हमला कर दिया। बचाव करते हुए शख्स ने कई बार चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस बीच वह शख्स उन्हें धक्का देकर भाग गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी दौड़े आए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था। वह खून से लथपथ हालत में थे और करीना ने उन्हें संभाला।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
45 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines