Saif Ali Khan Attacked Case: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी 2025 को उन्हीं के घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। सैफ पर 6 बार चाकू से वार किए गए जिसमें उनकी गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी में चोट आई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया जहां रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई, और अब सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं इस केस में हर दिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि एक्टर को हॉस्पिटल कौन लेकर गया। दरअसल कहा जा रहा था कि सैफ को अस्पताल उनके दोस्त अफसर जैदी लेकर गए थे। लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है।
चाकू मारने के दो घंटे बाद लेकर गए अस्पताल
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर हमला हुआ जिसमें उनपर चाकू से कई वार किए गए। एक्टर पर 16 जनवरी को करीब सुबह 2:30 बजे हमला हुआ, लेकिन उन्हें सुबह 4:11 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि एक्टर का घर अस्पाल से सिर्फ 15-20 मिनट की दूरी पर है, फिर भी उन्हें 1 घंटा 41 मिनट की देरी से क्यों ले जाया गया? ये सवाल लोगों के दिमाग में है।
यह भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर की पोल खोलेगी Hisaab Barabar, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू
सैफ को अस्पताल कौन लेकर गया
सैफ अली खान अटैक केस में हर दिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि सैफ को उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली लेकर गए थे। फिर खबर आई की तैमूर अपने पिता का हाथ पकड़कर उन्हें अस्पताल ले गए। अब एक नया अपडेट आया है कि उन्हें ये दोनों नहीं बल्कि कोई और लेकर गया था। दरअसल बांद्रा पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें उनके मैनेजर और दोस्त अफसर जैदी द्वारा लाया गया था, जिससे पता चलता है कि जैदी ही उन्हें अस्पताल ले गए होंगे। हालांकि उस समय सैफ के साथ तैमूर थे इस बात की पुष्टि डॉक्टर ने भी की थी।
जैदी को लेकर आया नया अपडेट
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, अफसर जैदी ने बताया कि वो सैफ को अस्पताल लेकर नहीं गए थे। बल्कि उनके पास आधी रात को फोन आया था तो वो अस्पताल गए थे और वहां जाकर एडमिट करवाने की फॉर्मेलिटी निभाई थीं। इस वजह से एडमिट फॉर्म पर उनका नाम था। अब सवाल ये है कि आखिर सैफ को हॉस्पिटल कौन लेकर गया था।
डॉक्टर ने क्या बताया था
एस वीडियो में लीलावती अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया था कि जब सैफ अली खान अस्पताल पहुंचे थे तो वो खून से लथपथ थे। उस समय उनके बेटे तैमूर जो करीब 7-8 साल के हैं ने उनका हाथ थामा हुआ था। सैफ एक रियल हीरो की तरह अंदर आए। लेकिन अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार सैफ को जैदी ही अस्पताल लेकर आए थे।
ऑटो ड्राइवर ने बताया सच
पहले कहा जा रहा था कि सैफ अली खान को इब्राहिम अली खान अस्पताल लेकर आए थे। वहीं एक्टर को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने कहा कि खान के शरीर से काफी खून बह रहा था। उस समय उनके साथ एक छोटा बच्चा और एक अन्य व्यक्ति भी था। जैसे ही खान गाड़ी में बैठे, उनका पहला सवाल था, कितना समय लगेगा?
यह भी पढ़ें: शेर का जबड़ा फाड़ देने वाले ‘संभाजी’ की कहानी, छावा का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines