Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि जिस वक्त आरोपी शहजाद मोहम्मद ने एक्टर पर हमला किया था तभी घायल सैफ अली खान और उनके घरेलू सहायकों ने शहजाद को कमरे के बाथरूम में बंद कर दिया था लेकिन वह एयर कंडीशनिंग के रास्ते सीढ़ियों से भाग निकला। इस बात का खुलासा आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस को ये भी पता चला कि शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है, जिसने कथित तौर पर लूटपाट करने के इरादे से सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एंट्री की थी।
आरोपी को ठाणे से किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सैफ अली खान पर हमला करने के बाद आरोपी शहजाद मोहम्मद देश से भागने की फिराक में था। पहले वह हावड़ा जाने वाला था फिर उसने बांग्लादेश जाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने हमले के 3 दिन बाद शहजाद को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के तहत सभी ट्रैवल एजेंटों को ट्रैक कर रही है, जिनसे आरोपी ने बात की थी।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: मिला वो कपड़ा, जिससे छुपाया चेहरा, खुलेगा कोई राज गहरा
दीवार फांदकर घर में घुसा था आरोपी
जाहिर है कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ था। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आरोपी शहजाद मोहम्मद को बीते दिन एक्टर के बांद्रा स्थित घर ले गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हमलावर बिल्डिंग की 12वीं मंजिल में घुसने के लिए परिसर की दीवार को फांदकर अंदर आया था। जिस वक्त वह बिल्डिंग में घुसा था तब गार्ड सो रहे थे।
इस तरह भाग निकला था आरोपी
सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए शहजाद ने पिछली सीढ़ी और एयर कंडीशनिंग डक्ट का उपयोग किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बिना शोर घर में दाखिल होने के लिए अपने जूतों को उतारकर बैग में रख लिया था। अपना फोन भी बंद कर लिया था। आरोपी के मुताबिक जिस वक्त उसने सैफ अली खान और उनके घरेलू सहायकों पर चाकू से हमला किया था, तब एक्टर ने शहजाद को बाथरूम में बंद कर दिया था। लेकिन आरोपी एयर कंडीशनिंग के रास्ते सीढ़ियों से नीचे भाग निकला था।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले के बाद क्यों बांग्लादेश भागना चाहता था आरोपी? सामने आया सच
बता दें कि पुलिस ने जांच के दौरान सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह के कमरे से एक कपड़ा जब्त किया है। इस कपड़े का इस्तेमाल आरोपी शहजाद मोहम्मद ने अपना चेहरा छुपाने के लिए किया था। पुलिस ने इस कपड़े को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 mins agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
4 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
5 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
7 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines