Ek Din Teaser Review: 2025 में फ्रैश जोड़ियों को दर्शकों ने काफी पसंद किया. पिछले साल रणवीर सिंह-सारा अर्जुन और अहान पांडेय-अनीत पड्डा जैसे स्टार्स को साथ में काफी पसंद किया गया था. ऐसे में इस साल 2026 में भी दर्शकों की निगाहें फ्रैश जोड़ियों पर है. इसी में से एक जुनैद खान और साई पल्लवी की भी जोड़ी है, जो अपनी फिल्म ‘एक दिन’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस मूवी से साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू है. ऐसे में अब फिल्म का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन, इसके पोस्टर से लेकर टीजर तक पर कॉपी-पेस्ट का यूजर्स आरोप लगा रहे हैं.
कैसा है फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर?
फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर की बात की जाए तो इसमें साई पल्लवी मीरा के रोल में हैं और जुनैद के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लगती है. दोनों के बीच एक रिश्ता बनता दिख रहा है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. टीजर में जुनैद के किरदार का नाम रिवील नहीं किया गया है लेकिन, दोनों के बीच काफी सीन्स है, जिसे देखने के बाद लग रहा है कि ये एक शानदार रोमांटिक ड्रामा हो सकती है. साई पल्लवी और जुनैद दोनों ही कमाल की एक्टिंग के लिए पसंद किए जाते हैं. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म की कहानी दर्शकों को थिएटर तक कितना खींच पाती है.
यह भी पढ़ें: ‘आज का पेमेंट कट गया…’, अक्षरा सिंह का हुआ जिक्र तो पवन सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखिए Viral Video
‘एक दिन’ के पोस्टर को देख लगे ‘कॉपी पेस्ट’ के आरोप
फिल्म ‘एक दिन’ का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसकी लोग काफी आलोचना कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर रेडिट पर चर्चा का विषय बन गया है. पोस्टर को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियां मिल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि मेकर्स ने इसके लिए कोई मेहनत नहीं की बल्कि ऑरिजनल फिल्म का पोस्टर ही कॉपी कर लिया. आपको बता दें कि फिल्म ‘वन डे’ के पोस्टर से इसकी तुलना की जा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों का पोस्टर एक जैसा है. यहां तक कि कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म का टाइटल तक वहीं से ट्रांसलेट करके लिया गया है. हालांकि, इस पर मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
यहां देखिए ‘एक दिन’ का टीजर
जुनैद के लिए लकी चार्म साबित हो पाएंगी साई पल्लवी?
जुनैद खान ने अपने करियर की शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘महाराज’ थी, जिसमें जयदीप अहलावत विलेन के रोल में थे. इसमें जुनैद की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. जबकि फिल्म को IMDb की ओर से 6.5 रेटिंग दी गई है. फिल्म ओटीटी पर काफी समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में थी. इसके बाद वह फिल्म ‘लवयापा’ में खुशी कपूर के साथ दिखाई दिए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. मगर जुनैद की एक्टिंग ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया था.
यह भी पढ़ें: एक्टिंग ही नहीं, घर के कामकाज में भी एक्सपर्ट हैं सुनील ग्रोवर, चूल्हे पर रोटी सेंकते नजर आए कॉमेडियन
ऐसे में जुनैद खान की ये दूसरी फिल्म है, जिसे थिएटर में रिलीज किया जा रहा है. अब देखना ये होगा कि फिल्म में साई पल्लवी के साथ उनकी जोड़ी कमाल दिखा पाती है या नहीं. वहीं, हिंदी में साई की भी ये पहली फिल्म है. अब देखना होगा कि कौन किसके लिए लकी चार्म बनता है या फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी कहलाती है. बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई, 2026 को रिलीज की जाएगी. गौरतलब है कि इसके अलावा साई पल्लवी के पास नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी है, जिसमें वो सीता के रोल में हैं और रणबीर कपूर राम बने हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines