पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सुनने में आया था कि साई इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, साई फिल्म ‘रामायणम्’ से नहीं बल्कि किसी और फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है। आइए जानते हैं कि साई किस फिल्म से हिंदी सिनेमा में एंट्री करेंगी?
किस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी साई?
साई पल्लवी की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘रामायणम्’ से नहीं बल्कि फिल्म ‘एक दिन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, साई पल्लवी जिस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, वो ‘रामायणम्’ नहीं बल्कि ‘एक दिन’ है। इस फिल्म में साई पल्लवी के अलावा आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में मंसूर खान सह-निर्माता हैं।
कब होगी रिलीज?
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक दिन’ को आमिर खान प्रोडक्शंस तले बनाया जा रहा है। वहीं, सुनील पांडे ने फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इस फिल्म को 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि जुनैद खान और साई पल्लवी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म ‘रामायणम्’
इसके अलावा अगर साई पल्लवी की बात करें तो साई फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म ‘रामायणम्’ में साई माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। साई के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश और सनी देओल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा। फिल्म में यश-रावण, सनी देओल-हनुमान, रवि दुबे-लक्ष्मण, साई पल्लवी-माता सीता और रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी, क्योंकि फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- ‘शादी एक ऐसी चीज…’, Aamir Khan ने गौरी संग रिश्ते पर की बात, क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
3 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
5 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
6 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
8 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
10 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
19 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
22 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines