Hansal Mehta Father Relation Sanjay Gandhi: हंसल मेहता का नाम बी-टाउन के प्रतिभाशाली निर्देशकों की सूची में शामिल किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में शाहिद, अलीगढ़ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह हिंदी सिनेमा के सक्सेजफुल डायरेक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों उनकी सीरीज स्कैम 2003 काफी सुर्खियों में है। यह वेब सीरीज 30 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले अब्दुल करीम तेलगी की कहानी है। इसी बीच हंसल मेहता ने राजीव गांधी संग उनके पिता के संबंधों का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: Parineeti Raghav Wedding: होने वाली दुल्हनिया संग उदयपुर पहुंचे राघव, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
दोनों अच्छे दोस्त थे
हंसल मेहता ने हाल ही में ‘अनफिल्टर्ड बाई समदीश’ में इस बात का खुलासा किया है कि उनके पिता और राजीव गांधी काफी अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कहा, ‘वो एक पायलट थे, तो मेरे पिता और वो दोनों ही काफी अच्छे दोस्त थे। वह हमें अक्सर आइसक्रीम खिलाते थे। उन्हें आइसक्रीम बहुत पसंद थी, खासतौर से सांताक्रूज की गोकुल आइसक्रीम। वो जब भी मुंबई आते तो हमें बाहर ले जाते थे। हर फ्लेवर की आइसक्रीम ऑर्डर करते थे और आइसक्रीम का एक कंटेनर घर भी ले जाते थे।’
राजनीति से करने लगे प्यार
हंसल मेहता ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, मुझे याद है कि जब इंदिरा गांधी का निधन हुआ था तो पिता ने कहा कि मुझे दिल्ली जाना चाहिए पर वो नहीं गए। क्योंकि उनको इस बात का एहसास हो चुका था कि राजीव पूरी तरह से राजनीति में आ चुके हैं। जब संजय गांधी का निधन हुआ उसके बाद भी वह राजीव गांधी से मिलते रहे। हंसल मेहता आगे बताते हैं कि संजय गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी ने राजनीति को ही अपना जीवन बना लिया था।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines