Saath Nibhana Saathiya Actress Died: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhana Saathiya) के फैंस के लिए बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। इस शो से मशहूर हुई एक्ट्रेस का निधन हो गया है। शो में बा (Janaki Baa) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर अब इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। 83 साल की अपर्णा काणेकर (Aparna Kanekar) की मौत की खबर से अब पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर किसी के लिए ये वक्त काफी मुश्किल है। अपर्णा काणेकर को जानकी बा के किरदार में दर्शकों ने खूब सराहा था, ऐसे में उनके निधन से अब सभी लोग भावुक हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या सच में मेक्सिकन फिल्म की रीमेक है Shah Rukh Khan की Dunki? सोशल मीडिया पर मिला सबूत
को- स्टार ने शेयर किया भावुक नोट
एक्ट्रेस के को-स्टार्स ने उन्हें अब नम आंखों से याद किया है। एक्ट्रेस लवी सासन (Lovey Sasan) ने बा के जाने के बाद एक इमोशनल नोट शेयर किया। उनका ये भावुक पोस्ट फैंस को भी रुला रहा है। लवी ने अपर्णा काणेकर के साथ एक बेहद प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है। इसमें लवी- अपर्णा के गाल पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस फोटो को शेयर कर लवी ने कैप्शन में लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है क्योंकि मुझे पता चला कि मेरे बहुत प्रिय व्यक्ति और एक सच्चे योद्धा का निधन हो गया है।’
लिखी ये बात
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बा आप उन सबसे खूबसूरत, मजबूत व्यक्तियों में से एक थीं जिन्हें मैं अंदर और बाहर से जानती हूं। मैं वास्तव में उस कभी न भूल पाने वाले समय के लिए धन्य हूं जिसे हम सेट पर शेयर करते थे और जीवन में एक बार बने कनेक्शन के लिए। मेरी प्यारी बा को शांति मिले। तुम्हें बहुत प्यार किया जाता है और बहुत याद किया जाता है। आपकी विरासत जीवित रहेगी।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस हुए इमोशनल
फैंस भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं। ये खबर वाकई सभी का दिल तोड़ गई है। दरअसल, अपर्णा काणेकर एक लंबे अरसे से इस इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। घर-घर में एक्ट्रेस मशहूर थीं। इस शो से उन्होंने सभी के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस के निधन ने सभी को इमोशनल कर दिया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines